अरे भैया! मगरमच्छ ने भैंस का मुंह अपने जबड़े में दबोचा, पानी के बाहर खींचकर भैंस ने पलट दिया गेम
Buffalo and Crocodile: पानी में रहकर भला मगरमच्छ से कोई कैसे ही बैर रख सकता है। शाकाहारी जीव जब भी पानी पीने नदिया किनारे जाते हैं तो बड़ा संभलकर रहते हैं। खूंखार शिकारी कभी भी अटैक कर अपनी भूख मिटा सकता है। ऐसा ही एक भैंस ने भी किया, जो अपने झुंड के साथ पानी पीने नदी किनारे जा पहुंची। लेकिन यहां घात लगाए पानी के अंदर बैठे मगमच्छ ने उसपर ऐसा झपट्टा मारा कि सेकेंड्स में उसका मुंह अपने जबड़े से जा पकड़ा। लेकिन भैंस कहां हार मानने वाली थी उसने कुछ ऐसा किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पानी में घात लगाए बैठा था शिकारी
वायरल वीडियो लेटेस्ट साइटिंग्स ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें भैंसों का झुंड नजर आ रहा है। इसमें एक भैंस को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में कसकर पकड़ा हुआ है। मगरमच्छ की पकड़ इतनी खतरनाक है कि भैंस उसे चाह कर भी छुड़ा नहीं पा रही। लेकिन कमाल है कि भैंस हार भी नहीं मान रही। वो अपनी जिंदगी बचाने के लिए कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

भैंस को अपने मुंह में जकड़ा
दरअसल, भैंस पानी के बादशाह को खींचकर बाहर ले आती है। इधर मगरमच्छ है कि उसका मुंह छोड़ ही नहीं रहा। वो उसे पानी के अंदर ले जाने की तमाम कोशिशें करता है लेकिन उसे नहीं छोड़ता। इधर भैंस के पास दो ही चारे थे, या तो वो थक हारकर मगरमच्छ का शिकार बन जाए, या फिर कोशिश कर अपनी जिंदगी को बचा ले। भैंस ने दूसरा विकल्प चुना और खींचकर पूरी जान लगाकर मगरमच्छ की पकड़ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी।
भैंस ने दिखाई पूरी ताकत और
भैंस ने पूरा जोर लगा दिया और मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर घास में आ गया। इस बीच मगरमच्छ की कमाल की पकड़ भी देखने को मिली। इतने मजबूत जबड़े की पकड़ को भला कोई शाकाहारी जानवर कैसे छुड़ा सकता है। लेकिन भैंस ने इस बात को झुठलाया और खुद को मगरमच्छ की पकड़ से आजाद कर लिया। ये सब ऐसे हुआ कि भैंस उसे घसीटते हुए पानी से बाहर ले आई। इसके बाद भी दोनों के बीच रस्साकशी जारी रही।
शिकारी से बचकर भैंस ने ऐसे पलट दिया गेम
लेकिन लगातार प्रयास के बाद आखिरकार भैंस की जीत हुई और मगरमच्छ के जबड़े की पकड़ काफी ढीली हो गई। इस तरह भैंस खुद को बचा पाने में कामयाब हो गई। शिकार की लालसा में मगरमच्छ पानी के बाहर तो आ गया लेकिन भैंसों का झुंड देखकर उसकी हालत खराब हो गई और वो तुरंत पानी में जा छिपा।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications