ब्रिटेन में पहली बार एक मर्द ने दिया बेटी को जन्म
ब्रिटेन में 21 साल के एक पुरूष ने एक बच्ची को जन्म देकर सबकों हौरान कर दिया।
नई दिल्ली। ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मर्द ने बच्चे को जन्म दिया है। ब्रिटेन में 21 साल के एक पुरूष ने एक बच्ची को जन्म देकर सबकों हौरान कर दिया। स्पर्म डोनर की मदद से हेडन क्रॉस नाम के शख्स ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। एक मर्द से जन्मी बच्ची पूरी तरह से स्वच्छ है। हेडन उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब जनवरी में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

मर्द ने दिया बच्ची तो जन्म
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेडन ने बीती 16 जून को एक बच्ची को जन्म दिया था। इस बारे में परिवार ने 6 जुलाई को जानकारी दी। सर्जरी की मदद से हेडन की डिलीवरी करवाई गई। ब्रिटेन के जाने-माने ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में हेडन क्रॉस ने अपनी बच्ची को जन्म दिया और उसका ट्रिनिटी लीफ रखा है। हेडन बच्ची को जन्म देकर बेहद खुश है और उन्होंने वादा किया है कि वो अपनी बेटी के सबसे बेस्ट पापा बनकर दिखाएंगे, हलांकि हेडन के परिवारवाले इस बात से खुश नहीं है।

लिंग परिवर्तन से औरत से बना मर्द
हेडन का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था। लेकिन शुरूआत से ही उसमें महिलाओं वाले लक्षण थे। जिसके बाद उसने सेक्स चेंज कराने का फैसला किया और वह सेक्स चेंज करवाने के लिए हॉर्मोन थैरेपी लेने लगा। लड़की के रूप में हेडन का नाम पैगे था । महिला से पुरूष बने क्रॉस कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरूष के रूप में रह रहे हैं और वो ब्रिटेन के पहले मर्द बन गए हैं, जिन्होंने बच्ची को जन्म दिया।

स्पर्म डोनर की मदद से बच्ची को जन्म
लिंग परिवर्तन करवाने से पहले हेडन चाहते थे कि वो अपना स्पर्म प्रिज्ड करवाए, लेकिन ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सवर्सि ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक की मदद से स्पर्म डोनर को ढूढ़ा और वह गर्भ धारण करने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications