24 साल तक नन रहीं महिला को साधु से हुआ प्यार, शादी के लिए छोड़ा ब्रह्मचर्य, अब रह रहे साथ

नन बनने के 24 साल बाद मैरी एलिजाबेथ को एक संन्यासी से प्यार हो गया, जिसे बाद ब्रह्मचर्य छोड़कर दोनों ने अपनी जिंदगी आगे साथ-साथ बिताने का फैसला किया। इस कपल की लव स्टोरी बेहत खास है, जो लोगों को प्रभावित कर रही है।

Monk And Nun Love Story

Monk And Nun Love Story: प्यार एक ऐसी चीज है, जो अपने आप आपको खोज ही लेता है। एक पल ऐसा जिंदगी में आता है, जिसे जीने के बाद इंसान प्यार कर बैठता है। ऐसा ही कुछ सिस्टर मैरी एलिजाबेथ (Sister Mary Elizabeth) की लाइफ में हुआ, जो 24 साल तक नन रहीं, लेकिन एक खास पल ने उसके पूरे जीवन को बदल दिया। किसी ने नहीं सोचा होगा कि नन बनने के 24 साल के लंबे वक्त के बाद वो प्यार कर बैठेंगी और फिर एक रॉबर्ट नाम के साधु के साथ बाकी का पूरी जिंदगी साथ बिताने के लिए तैयार हो जाएंगी। नन और संन्यासी की लव स्टोरी बेहद खास है, जो सोशल मीडिया पर भी कई लोगों को प्रभावित कर रही है। (Photo Credit: Danny O Hope/Facebook)

एक और अनोखी लव स्टोरी पर आया लोगों का दिल

एक और अनोखी लव स्टोरी पर आया लोगों का दिल

इंटरनेट के लिए अनोखी प्रेम कहानियां नई बात नहीं है। कई बार लव स्टोरी जानकर यूजर्स भी काफी इमोशनल हो जाते हैं। अब ऐसी ही प्यार करने वाले दो लोगों की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रही है, जो कि ब्रिटेन से सामने आई है। यहां एक नन और एक संन्यासी को प्यार हो गया और दोनों ने शादी के लिए अपना ब्रह्मचर्य जीवन छोड़कर साथ रहने का फैसला किया।

एक टच ने बदली नन और संन्यासी की जिंदगी

एक टच ने बदली नन और संन्यासी की जिंदगी

मैरी एलिजाबेथ जो कि एक नन थी, उनको रॉबर्ट नाम के एक साधु से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस प्यार की शुरुआत एक साधारण स्पर्श से शुरू हुई, जो दोनों के बीच हुआ था। दरअसल, जैसे ही नन ने रॉबर्ट को दरवाजे से बाहर जाने दिया और फिर बात करते हुए उसकी आस्तीन पर हाथ फेरा, तो मानों मैरी एलिजाबेथ को ऐसा महसूस हुआ, जिसको कभी लाइफ में नहीं किया।

 24 साल से नन के रूप में सेवा कर रही थीं मैरी एलिज़ाबेथ

24 साल से नन के रूप में सेवा कर रही थीं मैरी एलिज़ाबेथ

सिस्टर मैरी एलिजाबेथ 24 साल से नन के रूप में सेवा कर रही थीं, जब उनकी मुलाकात मॉक रॉबर्ट से हुई, लेकिन उनको इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पहली बार अकेले मिलने के बाद उसकी जिंदगी एक अलग मोड़ ले लेगी। रॉबर्ट इंग्लैंड के दूसरे हिस्से से एक अतिथि साधु थे और एलिजाबेथ को एक दिन उनके भोजन के बाद बाहर जाने का काम सौंपा गया था। इसके बाद एक आस्तीन के स्पर्श ने उनको ऐसा झटका दिया, जो जिंदगी बदलने वाला था।

'मैंने बस वहां एक केमिस्ट्री महसूस की...'

'मैंने बस वहां एक केमिस्ट्री महसूस की...'

अपनी लव स्टोरी को लेकर बीबीसी से पूर्व नन ने कहा, "मैंने बस वहां एक केमिस्ट्री महसूस की, कुछ और मैं थोड़ी शर्मिंदा थी। और मैंने सोचा हे भगवान, क्या उसे भी ऐसा महसूस हुआ। और जब मैंने उनको दरवाजे से बाहर जाने दिया तो यह काफी अजीब था।" खैर, लगभग एक हफ्ते बाद एलिजाबेथ का संदेह दूर हो गया। उसे रॉबर्ट से एक संदेश मिला, जिसमें उसने पूछा कि क्या वह उससे शादी करने के लिए सेवा छोड़ देंगी।

अब ऐसी जिंदगी जी रहे दोनों

अब ऐसी जिंदगी जी रहे दोनों

जिसके बाद जल्द ही यह जोड़ी शादी में बंध गई। रॉबर्ट और एलिजाबेथ की प्रेम कहानी ने सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों को आकर्षित किया। कुछ लोगों ने सोचा कि पुजारियों और ननों के लिए प्रेम जीवन होना अच्छा होगा। बीबीसी के मुताबिक अब वे शादीशुदा हैं। वे उत्तरी यॉर्कशायर के हटन रुडबी गांव में एक घर में रहते हैं। रॉबर्ट ने खुलासा किया कि उन्हें रोम से एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि वह अब कार्मेलाइट ऑर्डर के सदस्य नहीं हैं। जबकि टिंकलर (पूर्व नन) एक अस्पताल की पादरी के रूप में काम करती हैं। रॉबर्ट को इंग्लैंड के चर्च में स्वीकार कर लिया गया और उन्हें स्थानीय चर्च का विक्टर बना दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+