कुत्ते- बिल्लियों की डेटिंग साइट! एक स्वाइप में अपने पसंदीदा पेट्स ला सकेंगे घर
नई दिल्ली, 21 जून। घर में पेट्स रखना मौजूदा समय में उच्च लिविंग स्टैडर्ड की पहचाना माना जाता है। लोग शौक साथ अब अपनी जरुरतों के लिए भी पेट्स पालने लगे हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों को अपने पसंदीदा पेट्स की तलाश रहती है, जिसे पूरा करने के लिए एक अनोखा साइट है। ये ठीक वैसी ही डेटिंग साइट जैसी है जिसके जरिए लड़के और लड़कियां डेटिंग के लिए पार्टनर की तलाश करते हैं।

पेट्स रखने वालों के लिए जानवरों की तलाश करने का काम मुश्किल भरा होता है। अपने पंसीदीदा पेट्स को ढूंढने के लिए उन्हें काफी भटकना पड़ता है। लेकिन अमेरिका में इसके लिए एक खास सर्विस (Service to Finsd Pets) शुरू की गई है। अब लोग ऑनलाइन पेट्स की तलाश कर सकेंगे। इसके लिए जो साइट लांच की गई वो बिल्कुल युवाओं के डेटिंग साइट जैसी है। अमेरिका के फ्लोरिडा में यह डेटिंग साइट लॉन्च की गई है। इसकी शुरुआत फ्लोरिडा के Brevard County Sheriff's Office की ओर से की गई। साइट को पुलिस डॉग K-9 Junny के नाम पर Junny's Tender Site नाम दिया गया है।
इस साइट के विषय में फ्लोरिडा पुलिस और Brevard County Sheriff के ऑफिस की ओर से फेसबुक टिंडर साइट को लेकर जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया कि अपने पसंदीदा पेट्स को सेलेक्ट करने के लिए वेबसाइट्स पर सबकुछ उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications