दुल्हन ने पिता संग शादी में की ऐसी एंट्री कि टेंशन में आ गए मेहमान, कारण जानने के लिए देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर एक शादी का वायरल वीडियो हो रहा है। जिसमें पिता के साथ लड़की काफी ऊंचााई से ऐसी चीज पर एंट्री करती नजर आ रही है जिसे देखकर मेहमान तक टेंशन में आ गए।

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी यूनीक बनाने के लिए लोग लाखों रुपये शादी के इंतजाम पर खर्च कर रहे हैं। इसके पीछे वजह है कि वर्तमान समय में शादियां प्रतियोगिता बन चुकी हैं। आजकल शादियां किसी ग्रेंड फिल्मी इवेन्ट से कम नहीं लगती। कपल अपने शादी के खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए लाखों खर्च करके नए-नए प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक दुल्हन ने अपनी शादी में जयमाला के लिए स्टेज पर ऐसी एंट्री की जिसे देखकर मेहमान टेंशन में आ गए। वहीं इस शादी का वीडियो वायरल हुता तो इंटरनेट पर बवाल मच गया। (वीडियो-नीचे)

दुल्हन ने खतरनाक तरीके से ली शादी के वेन्यू में एंट्री
इस वायरल वीडियो में शादी के वेन्यू में दुल्हन ने जिस तरह से एंट्र्री ली उसे देखकर लोग दुल्हन और उसके पिता के लिए चिंतित दिखाई दिए क्योंकि दुल्हन की एंट्री बहुत ही खतरनाक थी। लोग जमकर गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

छत पर लगे झूमर पर पिता के साथ दुल्हन ने की एंट्री
दरअसल, वीडियो में दुल्हन और उसके पिता एक से बड़े झूमर में मैरिज हाल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। कई फीट ऊपर छत से से लगे झूमर में दुल्हन और उसके पिता बीच में खड़े नजर आ रहा है और झूमर अपने आप आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दुल्हन को पिता के साथ ऐसी एंट्री करते देख कुछ मेहमानों की धड़कने थम गई तो कुछ मेहमान टेंशन में आ गए।

ऊंचाई पर दुल्हन और उसके पिता को देखकर थम गई सांसे
वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हन पिता के साथ मैरिज हॉल में कई फीट ऊपर छत पर लगे झूमर में खड़ी नजर आ रही है और झूमर आगे बढ़ रहा है। कई मेहमान टेंशन में आकर सही सलामत दुल्हन और उसके पिता के स्टेज पर उतरने का इंतजार कर रहे थे वहीं कई मेहमान नीचे खड़े फोटो और वीडियो बनाने लगे। हालांकि जब तक दुल्हन स्टेज पर पहुंच नही गई तब कई लोग सांसे थामे खड़े रहे।

रिस्की आयोजनों पर बैन लगाने की हो रही डिमांड
इस वीडियो को पाकिस्तानी हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन Fasi Zaka ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया 'कृपया इसे बात न बनने दें' । ये वीडियो 9 दिसंबर 2002 को शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ऐसे खतरनाक और रिस्की आयोजनों पर बैन लगाने तक की डिमांड कर रहे हैं।

खुदा न खास्ता.. कोई दुर्घटना हो जाए..
कुछ दुल्हन के लिए चिंतित दिखाई दिए, तो कुछ लोग पिता के लिए। एक यूजर ने लिखा खुदा न खास्ता.. कोई दुर्घटना हो जाए.. ये चीज टूट के गिर जाए और लटके हुए बंदो में कोई मर जाए तो क्या करोगे? मतलब दिखावे की भी भाई एक सीमा रखो। एक यूजर ने लिखा "अगला मिशन इम्पॉसिबल फिल्म के शुरुआती दृश्य की तरह लग रहा है। वहीं एक ने लिखा धन का ऐसा प्रदर्शन दंडनीय अपराध होना चाहिए। एक यूजर ने ये भी लिखा मुझे लगा कि कोई शूटिंग हो रही।
Please don't let this become a thing pic.twitter.com/rWRGsyENFp
— Fasi Zaka (@fasi_zaka) December 8, 2022












Click it and Unblock the Notifications