9 शादियों के बाद भी कम नहीं हुई इस मॉडल की हरसत, 2 और शादी करके सभी से चाहिए बच्चे

9 शादियों के बाद भी कम नहीं हुई इस मॉडल की हरसत

नई दिल्ली, 05 अप्रैल: एक साथ 9 लड़कियों से शादी करके दुनियाभर में सुर्खियों में आए ब्राजीलियन मॉडल अब फिर से चर्चाओं में हैं। 9 शादी करने के बाद भी मॉडल की हसरतें कम नहीं हुई हैं। अब मॉडल 9 शादियों के अलावा दो और शादी करना चाहता है और उन सभी के साथ बच्चे पैदा करना चाहता है। हालांकि इन शादियों में उन्होंने जैसा सोचा था, वैसा नहीं होने की वजह से अब कुछ और फैसला किया है। आखिर दो और शादी करने के पीछे क्या है मॉडल की सोच जानिए...

पिछले साल 9 लड़कियों से शादी करके चौंकाया

पिछले साल 9 लड़कियों से शादी करके चौंकाया

पुराने जमाने की बात भुलाकर अगर मौजूदा वक्त की बात करें तो बड़ा अजीब है कि एक शख्स की 9-9 पत्नियां होना, लेकिन नए जमाने के ब्राजीलियन मॉडल (Brazilian Model) ने पिछले साल 9 लड़कियों से शादी करके सबको चौंका दिया। मॉडल आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसके बाद वो पूरी दुनिया में सुर्खियों में आ गए, लेकिन अब इतनी शादियों के बाद भी उनकी इच्छा कम नहीं हुई है।

पहली पत्नी के कहने पर की 9 शादियां

पहली पत्नी के कहने पर की 9 शादियां

ब्राजील के आर्थर ओ उर्सो ने पिछले साल नौ लड़कियों से एक साथ शादी करके 'Free Love' और एक विवाह (monogamy) के विरोध का जश्न मनाकर सुर्खियां बटोरीं थी। आर्थर का मानना था कि प्यार पर कोई बंदिश नहीं होनी चाहिए। हालांकि मॉडल ने इतनी शादियां सिर्फ अपनी पत्नी के कहने पर की थी। उनकी पहली पत्नी लुआना काजाकी हैं, उन्होंने ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो की कैथोलिक चर्च में अपनी मौजूदा शादी को औपचारिक रूप देने का फैसला किया था।

9 में से एक पत्नी ले रहीं तलाक

9 में से एक पत्नी ले रहीं तलाक

हालांकि अब मॉडल को अपनी 9 पत्नियों में से एक अगाथा से तलाक का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनका मानना है कि बहुविवाह (polygamy) का विचार उतना आकर्षक नहीं है, जितना उसने सोचा था। जैम प्रेस को आर्थर ने बताया, "सब मुझे अपने पास रखना चाहती थी", उनके पास एक ओनलीफैन्स पेज है, जहां वह हर महीने 56,000 पाउंड यानी 56 लाख रुपए कमाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसका कोई मतलब नहीं था, हमें शेयर करना होगा।

 तलाक पर जानिए मॉडल ने क्या कहा?

तलाक पर जानिए मॉडल ने क्या कहा?

उन्होंने पत्नी के अलग होने पर बताया "मैं अलग होने से बहुत दुखी था और उसके बहाने से और भी ज्यादा हैरान था। उसने कहा कि वह एक एकांगी रिश्ते (monogamous relationship) को याद कर रही थी। मेरी और पत्नियों ने सोचा कि उसका रवैया गलत था और उसने शादी को रोमांच के लिए स्वीकार किया, ना कि वास्तविक भावनाओं के लिए। मुझे पता है कि मैंने एक पत्नी को खो दिया है, लेकिन मैं इस समय उसकी जगह किसी को नहीं लाने जा रहा हूं।"

और 2 शादियां, सभी से चाहते हैं बच्चे

और 2 शादियां, सभी से चाहते हैं बच्चे

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजीलियन मॉडल अब एक पत्नी अगाथा से तलाक का सामना करने के बाद अलग होने जा रहे हैं। कुछ समय के लिए नई शादी करने से रोकने की अपनी योजना के बावजूद आर्थर को दो और महिलाओं से शादी करने की उम्मीद है, ताकि उनकी पत्नियों की संख्या 10 तक हो सके। उन्होंने इसके बारे में बताया "मेरा एक सपना है - मेरी इच्छा हमेशा 10 पत्नियां रखने की रही है। मेरी केवल एक बेटी है, लेकिन मैं अपनी हर एक पत्नी के साथ एक बच्चा पैदा करना चाहता हूं। मैं उनमें से हर एक के लिए जो प्यार महसूस करता हूं वह वही है। मुझे लगता है कि केवल एक या दो के साथ ही बच्चे पैदा करना अनफेयर होगा।"

Recommended Video

    Brazil: पत्नि ने पति को Dog बनाकर सड़कों पर घुमाया, जानिए क्या थी वजह ?| वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+