पत्नी के लिए चार हथियारबंद बदमाशों से भिड़ा शख्स, CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली घटना

मैनचेस्टर। ब्रिटेन में लूट की घटना का एक बेहद ही चौंकाने वाली वीडियो सामने आया है। जिसमें एक घर में घुसे चार हथियारबंद बदमाशों को हाउस ऑनर ने बिना किसी हथियार के खदेड़ दिया। उसने ना सिर्फ अपने घर में चोरी होने से बचाई बल्कि उनसे अपनी पत्नी की भी जान बचाई। शख्त का नाम आसिफ अली बताया जा रहा है। वह अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर मैनचेस्टर के बमफोर्ड में रहता है।

तीनों बदमाशों पर अली ने मुक्कों की बरसात कर दी

तीनों बदमाशों पर अली ने मुक्कों की बरसात कर दी

मंगलवार की रात लगभग 9.15 बजे एस्टेट एजेंट आसिफ अली के घर में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए। जैसे ही चोर अंदर घुसे अली उस पर टूट पड़े। तब तक उसके दो और साथी आ गए। अली उनके साथ भी भिड़ गया। तीनों बदमाशों पर अली ने मुक्कों की बरसात कर दी। तीन बदमाशों को अली ने घर के बाहर धकेल दिया। इसके बाद वे दरवाजे को बंद करने की कोशिश करते हैं तो बदमाश उन्हें धकेल देते हैं।

फिर हमला करने आए बदमाशों की उखड़ी हिम्मत

फिर हमला करने आए बदमाशों की उखड़ी हिम्मत

दरवाजे बंद करने में असफल रहने के बाद अली अंदर की ओर भागे। किचन से जाकर अली दो चाकू उठा लाए। जब बदमाशों ने फिर से अंदर घुसने की कोशिश की तो अली ने उन पर चाकू से हमला किया। इसके बाद नकाबपोश चोरों की हिम्मत उखड़ गई और वे भाग खड़े हुए। जिसके बाद अली की पत्नी भी नीचे आ गई। जो उपरी मंजिल पर सो रही थी। इसके बाद चोर घर की दीवार फांद कर भाग गए।

सीसीटीवी कैमरों में बदमाश भगते दिखते

इस दौरान अली की पत्नी जाग जाती हैं। वह तुरंत पुलिस को फोन करती है। इसके बाद पति के पास आ पहुंचती हैं। जिसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश भगते दिखते हैं। यह पूरी घटना अली के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें अली बहादुरी के साथ चोरों से लड़ते दिख रहे हैं। हमले के बाद अली ने बताया कि, उन बदमाशों के भिड़ने की पहली वजह अपनी पत्नी चार्लोट की रक्षा करनी थी। जो उस वक्त उपरी मंजिल पर सो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+