Viral Video: पल्लू ओढ़े लड़कों ने 'मार डाला', दोस्त की शादी में दी धांसू परफॉर्मेंस तो वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़के माधुरी दीक्षित के मार डाला पर पल्लू ओढ़े डांस कर रहे हैं। वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Credit: monassingh/Instagram

इंडिया में शादियां दोस्तों की शानदार परफॉर्मेंस के बिना अधूरी हैं। दूल्हा दुल्हन के दोस्त कई दिनों से डांस परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस करते हैं ताकि शादी के दिन वो धुंआधार डांस करें। ऐसा ही डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लड़के दोस्त की शादी में मार डाला पर शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। तीन लड़कों की इस परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीन लड़कों ने दी धांसू परफॉर्मेंस

तीन लड़कों ने दी धांसू परफॉर्मेंस

इस शानदार परफॉर्मेंस का वीडियो मोना सिंह नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में तीन लड़के डांस करते नजर आ रहे हैं। मार डाला पर अकसर लड़कियां ही डांस करती हैं। ऐसे में इन लड़कों को इस गाने पर परफॉर्म करता देख लोगों के होश ही उड़ गए।

वायरल हुआ वीडियो

क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़कों ने सिर पर दुपट्टा पहना हुआ है। इसके बाद वे देवदास फिल्म के मार डाला पर शानदार स्टेप्स करते दिख रहे हैं। जैसे ही वे अपना पल्लू हटाते हैं, लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद वे माधुरी दीक्षित जैसे स्टेप्स करते हैं।

15 लाख लोगों ने देखा वीडियो

15 लाख लोगों ने देखा वीडियो

सामने दूल्हे को बैठा देखा जा सकता है। मेहमानों के साथ-साथ इन लड़कों ने दूल्हे को भी खुश कर दिया। कुछ सेकेंड्स के इस क्लिप में वे शानदार डांस कर रहे हैं। तीनों दोस्त एक जैसे स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 15 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

'लड़कियों से ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस'

'लड़कियों से ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस'

कई लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया। एक यूजर ने कहा कि लड़कियों से ज्यादा ये परफॉर्मेंस पसंद आई। एक ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी शादी में भी ऐसा ही परफॉर्मेंस हो। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

खूब वायरल होते हैं शादी के वीडियोज

खूब वायरल होते हैं शादी के वीडियोज

शादी में इस तरह के वीडियोज खूब वायरल होते हैं। लोग इस तरह के परफॉर्मेंस को खूब पसंद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें ग्रुप परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया है।

Recommended Video

      प्राचीन मंदिर की छत पर चढ़कर महिला पर्यटक करने लगी डांस, लोगों ने किया ये हाल, देखें VIDEO

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+