'देसी गर्ल' पर लड़कों ने साड़ी पहनकर लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ स्टेज परफॉर्मेंस का धांसू Video

वायरल वीडियो में देसी गर्ल पर लड़कों के एक ग्रुप ने साड़ी पहनकर ठुमका लगाया। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देसी गर्ल पर लड़कों के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया।

credit: Wedding Choreography By Revati/Instagram

आजकल शादियां कुछ अलग तरीके से होने लगी हैं। इंडियन वेडिंग में वैसे तो डांस, नाच गाने का चलन हमेशा से ही रहा है लेकिन अब शादियों में डांस परफॉर्मेंस भी जरूरी होने लगी है। हर शादी में दूल्हा और दुल्हन की ओर से जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलती ही है। शादियों में शानदार संगीत, भोजन और नाच गाने के साथ कपल के जीवनभर की शुरुआत होती है। ऐसे में हर कोई इस दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करता है। कई दोस्त ऐसे भी होते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में भी नजर आ रहा है। जिसमें कुछ लड़के प्रियंका चोपड़ा के मशहूर गाने देसी गर्ल पर जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

साड़ी पहनकर लड़कों ने लगाई आग

साड़ी पहनकर लड़कों ने लगाई आग

डांस परफॉर्मेंस के लिए लड़कों ने साड़ी पहनी और बस फिर क्या था। सबने मिलकर फ्लोर पर आग ही लगा दी। ट्रेडिशनल अटायर में इस ग्रुप ने शानदार डांस किया। इस परफॉर्मेंस में बैगी कोट पहने दो महिलाएं भी नजर आईं। वीडियो को रेवती नाम से वेडिंग कोरियोग्राफी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था।

वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप साड़ी पहने हुए तैयार खड़ा है। फिर प्रियंका चोपड़ा का फेमस सॉन्ग देसी गर्ल बजता है और सभी उसपर थिरकना शुरू कर देते हैं। वीडियो जितना मजेदार है, इसका कैप्शन भी उतना ही मजेदार है। कैप्शन में लिखा हुआ है कि इस शहर की सेक्सिएस्ट लड़कियां। इसके बाद सालिलसिंहअग्रवाल नाम के यूजर को टैग कर लिखा कि इनकी गैंग ने ठुमका और पल्लू के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी।

ढिंचैक है लड़कों की परफॉर्मेंस

ढिंचैक है लड़कों की परफॉर्मेंस

इस डांस परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नेटिजन्स को भी ये डांस वीडियो काफी पसंद आया। सबने लड़कों के डांस के साथ-साथ उनके साड़ी पहनने के अंदाज की भी जमकर तारीफ की। एक ने लिखा कि बेस्ट मैन। एक ने कहा कि ये परफॉर्मेंस ढिंचैक था। एक तीसरे शख्स ने कहा कि इनके ठुमकों से प्यार ही हो गया। लड़कों की ये परफॉर्मेंस लोगों का दिल जीत रही है।

मार डाला पर भी वायरल हुआ था वीडियो

मार डाला पर भी वायरल हुआ था वीडियो

वीडियो शेयर होने के बाद जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे 19 हजार से भी ज्यादा बार देखा है। वहीं 400 से ज्यादा लाइक्स इस शानदार परफॉर्मेंस को मिले हैं। डांस परफॉर्मेंस वाकई कमाल का है। जिस तरह साड़ी पहनकर वो ठुमके लगा रहे हैं, वो दिल जीतने वाला है। इसी तरह का एक परफॉर्मेंस बीते दिनों वायरल हो रहा था, जहां कुछ लड़कों ने मार डाला पर धांसू परफॉर्मेंस दी थी। ये वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

Recommended Video

    Gurugram में Dogs की अनोखी शादी, सजाया मंडप, स्वीटी का हो गया शेरू | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+