बाल खींचे और फिर जमकर चले लात घूंसे, महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क को ही बना दिया अखाड़ा
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक चौंकाने वाला मामला उस वक्त सामने आया, जब भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को एक दूसरे से लड़ते हुए देखा गया। कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को आपस में लड़ते झगड़ते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। कुछ देर बाद वे एक दूसरे के बाल भी खींचने लगती हैं। महिलाओं को इस तरत लड़ता झगड़ता देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और वे उनकी लड़ाई को छुड़ाने के लिए बीच में आने लगे।

इस वीडियो को देखने के बाद कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने तो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस घटना की आलोचना करते हुए भाजपा को आड़े हाथों भी लिया।
बताते चलें कि कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर ये पोस्ट साझा करते हुए लंबे-चौड़ा कैप्शन लिखा। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ये जालौन बीजेपी की महिला कार्यकर्ता हैं। जिस पार्टी में महिलाएं ऐसी होंगी, वहां भला पुरुष कैसे होंगे। भगवान हमें इन भाजपाइयों से बचाए।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जनता का प्रतिनिधित्व करने वालों को इस तरह सरेआम करने से बचना चाहिए। एक ने कहा कि ये किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। वहीं वीडियो में भी देखा जा सकता है कि लड़ रही इन महिला कार्यकर्ताओं के आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications