'वे आजा दिलजानिया...' शुरुआती रुझानों में दिखने लगा BJP का रौला, मोदी-शाह का नाचते हुए मीम हुआ वायरल
मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत चार राज्यों में मतगणना शुरू हो चुकी है। आज हजारों प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इस बीच शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। हालांकि शाम तक ही पता चल पाएगा कि राज्यों में किसकी सरकार बनी है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें मोदी, अमित शाह शिवराज चौहान और वसुंधरा राजे को जमकर झूमते दिखाया गया है।
वायरल वीडियो में तू आजा दिलजानेया गाना बजता दिख रहा है। इसमें सफेद कुर्ता पहने पांच लोगों पर पीएम मोदी, अमित शाह, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान समेत जेपी नड्डा की तस्वीर लगाई हुई है। सारे के सारे कुर्ता पायजामान पहनकर थिरकते दिख रहे हैं। ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया गया है।

इस मजेदार क्लिप को हजारों लोगों ने देखा और रीट्वीट भी किया है। आज चुनाव परिणामों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार हो रही है। जहां देखो वहां चुनाव से जुड़े मीम्स औऱ वीडियोज लोग शेयर कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेताओं का ये वीडियो काफी मजेदार है क्योंकि शुरुआती रुझानों में भाजपा ही लीड कर रही है।
यहां देखें वायरल मीम्स
शाम तक चुनावी नतीजे सबके सामने होंगे और पता चल जाएगा कि किन राज्यों में जनता ने सत्ता की चाभी किसे सौंपी है। राजस्थान की बात की जाये तो यहां अशोक गहलोत सरकार की भाजपा से कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन इधर अब शुरुआती रुझानों में भाजपा की ही बोलबाला है। वहीं तेलंगाना की बात की जाए तो राज्य में कांग्रेस की जीत के दावे किये जा रहे हैं।
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। काउंटिंग स्टेशन पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां बस उन्हीं लोगों को आने दिया जा रहा है जिनके पास वैलिड पास है। मिजोरम की बात करें तो यहां सात नवंबर को विधानसभा चुनाव हुआ था मगर मतगणना आज की बजाय सोमवार को होगी।












Click it and Unblock the Notifications