OMG! यहां पेड़ के अंदर दफना दिए जाते हैं बच्चों के शव

इंडोनेशिया में मौत के बाद बच्चों को पेड़ के भीतर दफना दिया जाता है। लोग ऐसा इसलिए करते है क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चे प्रकृति में समा जाते हैं।

नई दिल्ली। जिंदगी और मौत किसी के हाथ में नहीं होता है और ना ही इस पर किसी का कंट्रोल होता है। मौत के बाद शवों को दफनाते और अंतिम संस्कार को लेकर अलग-अलग रीति रीवाज होते हैं। ऐसा ही एक अनोखा रीवाज इंडोनेशिया में है, जहां मौत के बाद बच्चों को पेड़ के भीतर दफना दिया जाता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा सालों से होता आ रहा है।

 अनोखी परंपरा

अनोखी परंपरा


इंडोनेशिया की राजधानी से 186 किमी दूर पहाड़ी क्षेत्र ताना तरोजा में बच्चों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की बड़ी ही अनोखी परंपरा है। यहां मौत के बाद बच्चों के शवों को पेड़ के तने में दफना दिया जाता है।

 बच्चों को पेड़ में दफनाने की परंपरा

बच्चों को पेड़ में दफनाने की परंपरा


यहां के लोग छोटे बच्चों की मौत के बाद उन के शवों को मिट्टी के बजाए बड़े पेड़ों के तनों में दफना देते हैं। इस इलाके में बच्चे के मौत के बाद शोक के साथ बच्चे के शव को पेड़ के तने में दफना देते हैं ताकि वह प्राकृति की गोद में समा जाए।

 क्या है मकसद

क्या है मकसद


इन अनोखे रिवाज के पीछे इन लोगों की अनोखी दलील है। ताना तरोजा इलाके के लोगों का मानना है कि यदि बच्चे के मृत शरीर को तने में मिला दिया जाए तो कुछ समय के बाद वो अपने आप ही प्राकृतिक रूप से पेड़ के साथ मिलता जाएगा और प्रकृतिक में मिल जाएगा।

 काफी छोटे बच्चों के लिए नियम

काफी छोटे बच्चों के लिए नियम


ऐसा सभी बच्चों के साथ नहीं किया जाता है। ये नियम केवल उन बच्चों पर ही लागू होता है तो बेहद छोटे है, जिनके दांत नहीं आए होते है। उन बच्चों की अगर दुर्भाग्यवश मौत हो जाती है तो उन्हें दफनाते के बजाए बड़े पेड़ों के तनों में दबा दिया जाता है। ताकि वो प्रकृतिक में मिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+