अजीबोगरीब सींग वाले सांप का Video सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर यकीन
नई दिल्ली, 15 सितंबर: पृथ्वी पर अनेकों प्रकार के जीव रहते हैं। जिसमें कुछ धरती पर तो कुछ पानी के अंदर अपना जीवन जीते हैं। ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग अनजान होंगे। अब तक आपने सींग वाले कई जानवर देखें होंगे, लेकिन क्या कभी सींग वाला हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब सांप देखा है। शायद नहीं? ऐसे ही सींग वाले सांप की इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है।

क्या आपने देखा है सींग वाला सांप?
इंटरनेट का जमाना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो काफी अजीबोगरीब होता है। अब हाल ही सामने आई एक अनोखे सांप को ही ले लीजिए, जिसको देखकर हर कोई दंग है कि क्या सांप के भी सींग हो सकते हैं, लेकिन वायरल वीडियो में तो सांप के सींग दिखाई दे रहे हैं। और वो आम सांपों की तरह नहीं बल्कि अपने सिर को जमीन से काफी ऊपर उठाकर सरपट भाग रहा है।

वीडियो वायरल, लोग बता रहे फेक
वायरल वीडियो में सींग वाले सांप को जमीन पर भागते हुए देखा गया है। हालांकि लोगों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है, क्योंकि इस तरह के सांप पर विश्वास करना काफी मुश्किल है कि सांप के भी भला सींग होते हैं। वीडियो पर लोग के कमेंट्स की भरमार आई हुई है। कुछ यूजर तो इसे फेक तक बता रहे हैं।

'नेशनल जियोग्राफिक सींग वाला सांप'
इस वीडियो को ट्विटर पर @mitulg881 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है कि नेशनल जियोग्राफिक सींग वाला सांप। जिसके कमेंट में कई लोगों ने अपने अलग-अलग दावे किए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप के दो सींग दिखाई दे रहे है और वो जमीन पर भागता हुआ नजर आ रहा है।

क्या सच में होते हैं ऐसे सांप, जानिए सच्चाई?
वहीं अगर इस वीडियो की सच्चाई की बात करें तो असल में सींग वाले सांप भी होते हैं। दरअसल, रेगिस्तान में एक विशेष प्रजाति के सांप पाए जाते है, जिसे वाइपर स्नैक कहा जाता है, जिसके सिर पर दो सींग होते हैं।
#NationalGeographic horn snake pic.twitter.com/m3lOD0Gz8p
— Mitulg881 (@mitulg881) September 13, 2022












Click it and Unblock the Notifications