क्या पक्षी भी करते हैं स्मोकिंग? कैमरे में कैद हुई 'दुर्लभ तस्वीरें' देंगी जवाब
प्रकृति में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जहां तक आज भी वैज्ञानिक नहीं पहुंच पाए। एक अजूबे किसी चमत्कार से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्षी के मुंह से धुआं निकलते देखा जा सकता है।
Bird Smoking: प्रकृति में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जहां तक आज भी वैज्ञानिक नहीं पहुंच पाए है। एक अजूबे किसी चमत्कार से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें एक पक्षी के मुंह से धुआं निकलते (Bird Emitting Smoke From Mouth) देखा जा सकता है। पक्षी को देखकर ऐसा लगता है कि वो उसकी कोई नार्मल एक्टिविटी है। क्योंकि मुंह से धुआं निकलने के बाद भी वो बिल्किल सामान्य दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहे इस खास पक्षी को लेकर वैज्ञानिकों एक खास प्रजाति का पक्षी होने का अनुमान लगाया है।

'स्मोकिंग बर्ड'
ट्विटर पर वायरल हो रही एक क्लिप में पक्षी के मुंह से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पक्षी को स्मोकिंग बर्ड (Smoking Bird) के नाम जाना जाता है। हालांकि वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे पर यकीन नही होता। जब तक इसे आंखों से ना देख लिया जाए। वहीं वैज्ञानिकों को अनुमान के मुताबित ये खास किस्म का पक्षी है। जिसके चलते में इस तरह के लक्षण हो सकते हैं।

पक्षी को लेकर यूजर पूछ रहे कई सवाल
सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स में पक्षी प्रजाति और उसकी जगह को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कई ने तो इसका अुमानित उत्तर भी दिया है। कुछ एक ट्विटर यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, "क्या सुंदरता है... कल्पना कीजिए कि शहरों में ये विदेशी पक्षी हर सुबह अपनी सुंदर आवाज सुनाने के लिए जागते हैं।"

वैज्ञानिकों ने कही ये बात
वीडियो में दिख रहे पक्षी की तस्वीर को देखर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ये बेयर- थ्रोटेड बेलबर्ड्स के पक्षी हैं। जिनमें नर और मादा प्रजातियां होती हैं। नर बर्फ जैसे सफेद होते हैं। इनके चेहरे हर- नीले रंग के होते हैं। जबकि मादाओं का चेहरा जैतून ग्रीन कलर का होता है। गर्दन धारीदार होती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा पक्षी नर है। ये खास तौर पर दक्षिण अमेरिका के अटलांटिक वर्षावन में पाए जाते हैं।

वीडियो के मिले 2.8 लाख व्यूज
इस वीडियो को 2 लाख 80 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरे-नीले सिर और गर्दन वाला सफेद पक्षी धुएं के गुबार को बाहर निकालने से पहले कई बार सीटी जैसी आवाज निकालने के लिए अपना मुंह खोलता है।

IRAS अधिकारी ने शेयर किया Video
इस वीडियो रेलवे अधिकारी अनंत रूपनागुडी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वो आईआरएएस अधिकारी हैं। रूपनागुड़ी वर्तमान में चेन्नई में डीआरएम के पद पर तैनात हैं। उन्होंने विडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "लोकप्रिय रूप से धूम्रपान करने वाला पक्षी कहा जाता है - ऐसी सुंदरता! आश्चर्य है कि इसे वास्तव में क्या कहा जाता है!"
Popularly called the smoking bird - such a beauty! Wonder what it's actually called! #birds #amazing pic.twitter.com/QUrI9CQqZI
— Ananth Rupanagudi (@Ananth_IRAS) October 12, 2022












Click it and Unblock the Notifications