12 ज्योतिर्लिंगों समेत 52,000 मंदिर घूम आया शख्स, पैदल ही किया सपने को पूरा

हमारे देश में आस्था से जुड़े लोगों की कोई कमी नहीं है। अपनी इसी आस्था के चलते कई बार लोग भगवान को खुश करने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ हाल ही में बिहार में एक शख्स ने उस वक्त किया, जब उसने चार धाम समेत 52,000 मंदिरों के पैदल ही दर्शन कर लिए।

अविनाश कुमार झा नाम का ये शख्स बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। अविनाश ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का पैदल भ्रमण कर दर्शन करने का दृढ़ संकल्प लिया था। इस संकल्प के पूरा होने पर वे अपने घर पहुंचे। जब अविनाश अपनी इस कठिन यात्रा को पूरा कर घर पहुंचे, तो लोगों ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया।

Bihar man visited 12 jyotirlinga

'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक, अपनी इस यात्रा के बारे में बात करते हुए अविनाश ने भी कहा कि उन्होंने 16000 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय की है। जो सोचा था वो किया। द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अलावा 52000 मंदिरों के भी दर्शन किए। ये यात्रा इतनी भी आसान नहीं थी। लेकिन लक्ष्य पर डटा रहा। अविनाश खुद को सनातन धर्म का प्रचारक बताते हैं।

अविनाश ने कहा कि उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा किया। इसके साथ ही धर्म को आप में एकजुट रहने के लिए संदेश भी उन्होंने लोगों को बताया। फिल्हाल अविनाश कुमार झा अपने पैदल भ्रमण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

10 महीने से भी ज्यादा समय तक पैदल चलकर अपने सपने को पूरा करने वाले अविनाश लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उनका दावा है कि वे अपने भ्रमण के बाद पूर्णिया लौटे और उनका भव्य स्वागत भी किया गया। अपनी यात्रा के दौरान हुई तमाम परेशानियों के बावजूद अविनाश ने अपने लक्ष्य को पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+