औरतों की तरह सज-धजकर लड़के ने अपने दोस्त के लिये रखा वट सावित्री व्रत, हैरान रह गए लोग!

बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने दोस्त के लिए वट सावित्री का व्रत रखा।

 Bihar man

Man took vat savitri fast for friend: देश के कोने कोने में बीते दिनों पति की लंबी उम्र के लिए औरतों ने वट सावित्री की पूजा की। इस मौके पर बिहार में भी धूम-धाम से महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान एक बड़ा ही अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला।

मामला बांका जिले के बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के मनियारपुर चौक का है, जहां एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। आमतौर पर जहां औरतें सज-धजकर अपने पति के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं, वहीं इस इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त के लिए ये व्रत रखा।

लड़के ने सिर्फ व्रत ही नहीं रखा, बल्कि वो साजो श्रृंगार कर पूजा करता भी दिखा। गांववालों के लिए ये किसी ड्रामे से कम नहीं था। देखते ही देखते ये अजब-गजब वाकया देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जो महिलाएं पास बैठकर पूजा कर रही थीं, वो भी इस मंजर को देखकर दांतों तले उंगली दबाने लगीं।

गांव के लोगों के लिए ये बहुत ही अजीब मामला था। ऐसे में देखते ही देखते भीड़ जुटने लगी और लोग इस मंजर को अपने कैमरे में कैद करने लगे। लड़के का ऐसे महिलाओं की तरह सजकर व्रत रखने से भी इतर अजीब बात तो ये है कि वो शादीशुदा है। इस लड़के की शादी छह महीने पहले ही हुई है। वहीं, जिस युवक के लिए उसने व्रत रखा, वो अविवाहित है।

इस लड़के का नाम कपिलदेव मण्डल है। मामला गर्माने के बाद मीडिया ने जब उससे बात की, तो उसने ये सारी बात स्वीकारी। कपिलदेव ने बताया कि उसने हमेशा महिलाओं को ही पूजा करते हुए देखा है। ऐसे में महिला बनकर साजो श्रृंगार कर पूजा करके वो सिर्फ महिलाओं की भावनाओं को समझना चाहता था।

Recommended Video

    Vat Savitri Puja 2023: महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा Vat Savitri Vart | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+