सरकारी नौकरी लगते ही किडनैप हुआ लड़का, दबंगों ने बंदूक की नोक पर जबरन करवाया 'पकड़ौआ विवाह'
बिहार में पकड़ौआ शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप भी कानों पर हाथ रख लेंगे। यहां जब एक शिक्षक की सरकारी नौकरी लगी तो कुच लोग उसे जबरन पकड़कर अगवा कर ले गए। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया। पता चला कि शिक्षक की जबरदस्ती शादी करवा दी गई। अब पुलिस मामले को शांत करने में लगी हुई है।
मामला है हाजीपुर के पातेपुर रेपुरा मध्य विद्यालय का। जहं बीते बुधवार शाम करीब 3 बजे स्कॉर्पियों में सवार होकर 5-6 लोग पहुंचे और एक शिक्षक को अगवा कर जबरदस्ती लेकर चले गए। दबंगों ने हथियार के बल पर गौतम की शादी भी करवा दी।

इसके बाद जैसे ही परिजनों को पता चला कि गौतम के साथ ऐसा कुछ हुआ है तो वे भागते हुए स्कूल पहुंचे। फिर मुकदमा दर्ज करवाया गया। जब कई मिन्नतें करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की तो परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। महुआ पातेपुर सड़क जाम करने के बाद पुलिस वहां पहुंची।
फिर पुलिस ने परिजनों से शिक्षक को खोज कर लाने का वादा किया। तब जाकर परिजन पीछे हटे। इस बीच किसी ने गौतम की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। जब पुलिस तस्वीर के आधार पर गौतम को ढूंढने निकली तो पता चला कि उसकी जबरन पकड़ौआ शादी करा दी गई है। इसके बाद गुस्से में परिजनों ने प्रदर्शन किया।

जानकारी मिली की गौतम का शादी राजेश राय की पुत्री चांदनी कुमारी के साथ करवा दी गई है। शादी के बाद लड़का लड़की दोनों को लेकर पातेपुर की पुलिस थाने पहुंची। अब गौतम के परिजन इस लड़की को अपने साथ रखने से साफ इंकार कर रहे हैं। परिवार के गुस्से को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों को ही अपनी सुरक्षा में रखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications