क्या बर्फ पर मिले 'हिममानव' के पैरों के निशान? Photo देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वाशिंगटन, 23 फरवरी। पहाड़ों पर बर्फीली वादियों में अक्सर यति (हिममानव) की मौजूदगी के अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। हालांकि आज तक किसी ने भी यति को अपनी आंखों से नहीं देखा है, हाल ही में एक स्थान पर बर्फ में समान्य से अधिक बड़े पंजों के निशान मिले हैं, जिसे हिममानव के पैरों का निशान बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब बर्फ पर मिले पैरों के निशान को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने निशान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

बर्फ पर मिले बड़े पंजों के निशान

बर्फ पर मिले बड़े पंजों के निशान

वायरल फोटो को अमेरिका के ग्रामीण इलिनॉयस स्थित एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने फोटो सो बिगफुट नाम के एक ग्रुप में शेयर किया, जहां से ये फोटो अब अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि घास के मैदान पर बिछी बर्फ में पैरों के बड़े-बड़े निशान एक सीध में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में फोटोग्राफर ने निशान के ठीक बगल अपना पैर रखा, जो की बर्फ पर बने निशान से काफी छोटा नजर आ रहा है।

फोटो वायरल

फोटो वायरल

संदिग्ध पैरों के निशान को ध्यान से देखने पर पंजे की ऊंगलियों की छाप भी देखी जा सकती है। इन निशानों को देखकर लगता है जैसे कोई बिना जूते के बर्फीले इलाके से गुजरा हो। फोटो पर हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी राय साझा की है। एक यूजर ने पोस्ट के स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दक्षिणी इलिनोइस में ये निशान मिले और 3 दिन पहले एक स्थानीय फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट किया गया था।

किस जानवर के हैं निशान

किस जानवर के हैं निशान

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था, 'मेरे एक मित्र ने आखिरी बार बर्फ पड़ने पर मुझे ये भेजे थे। मुझे बताएं कि इन तस्वीरों में बर्फ से जमी हुई जमीन में ये पैरों के निशान किसके हो सकते हैं? हैरान करने वाली बात ये है कि बिगफुट ग्रुप के कई यूजर्स ने इस बात को मानने से इनकार किया कि पैरों के निशान किसी बड़े जंगली जानवर के हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'पैर की उंगलियां बहुत सख्त दिखती हैं, जैसे या तो नकली या शायद एक भालू अपने खुद के पैरों से निशान बनाता है। पंजे और पैर के अंगूठे के निशान एक साथ पिघल गए हैं।'

क्या किसी ने जानबूझकर बनाए ये निशान?

क्या किसी ने जानबूझकर बनाए ये निशान?

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'संभव है कि यह इतना लंबा न हो कर साइज में छोटा हो लेकिन किसी भी तरह से मनुष्य के निशान नहीं लगते जो इस तरह एक सीध में आगे बढ़ा हो। हालांकि दूसरे यूजर का ऐसा मानना नहीं था, उसने कहा कि पैर की उंगलियां ऐसी दिखती हैं जैसे किसी ने उन्हें बर्फ में बनाया हो। तीसरे यूजर ने कहा, मैं वही बात कहने वाला था। जैसे किसी ने कुछ मौजूदा पैरों के निशान के सामने बर्फ में पैर की अंगुलियां बना दी हों।

यह भी पढ़ें: बच्चों को पीठ पर बिठाकर शादी समारोह में घुसी मादा भालू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+