बारिश में बड़े मेढ़क ने छोटे को बचाने के लिए लगाया गले, क्यूट Viral video को बार-बार देख रहे लोग
सोशल मीडिया पर एक वीउियो वायर हो रहा है जिसमें बारिश में बड़े मेढ़क ने छोटे को बचाने के लिए उसे गले लगाया। दूसरों की मदद करने की सीख देने वाला ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Frog cute Viral video : सोशल मीडिया के जरिए हम दुनिया भर के खूबसूरत और अनोखे पलों को अपनी आंखों से देख सकते हैं। अक्सर वाहल्ड लाइफ के वायरल होते रहते हैं, जिसमें कुछ को देखकर मन में खौफ आ जाता है, तो कुछ जानवरों के वीडियो ऐसे होते हैं जो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी। ये वायरल वीडियो दो बारिश में भीगते हुए मेढ़क का है, जिसमें से एक मेढ़क अपने से छोटे मेढ़क को बारिश से बचाने के लिए बड़ी ही क्यूट हरकत करता है।

बारिश से बचने के लिए फूल पर बैठे मेढ़क
वाइल्ड लाइफ के वैसे तो बड़े सारे वीडियो आपने देंखे होगे लेकिन ये सबसे क्यूट वाला वीडियो है। जिसमें एक बड़े से फूल पर बारिश में दो हरे रंग के मेढ़क बैठे हुए नजर आ रहे है। तेज बारिश में भीगते हुए मेढ़क में एक बड़ा मेढ़क है और दूसरा उससे छोटा है। तेज बारिश से बचने के लिए दोनों मेढ़क ऐसे फूल पर बैठे हैं जिसके ऊपर एक बड़ा फूल है, ताकि वो बारिश से बच जाए।

बड़े मेढ़क ने छोटे को बचाने के लिए लगाया गले
तेज बारिश में छोटा मेढ़क फूल से कहीं नीचे गिर ना जाए इसके लिए बड़ा मेढ़क अपना अगला पंजा रखकर उसे पकड़े हुए नजर आ रहा है। मेढ़क बिल्कुल बड़े भाई जैसे अपने से छोटे मेढ़क को संभालता हुआ उसे गले लगाए हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में एक साथ दिखा प्रकृति के दो अद्भुत सीख देते नजारे
वहीं इस वीडियो में प्रकृति के दो अनोखे नजारे नजर आ रहे हैं। जैसे बड़ा मेढ़क छोटे मेढ़क को बारिश से बचाने के लिए उसे अपने बगल में बैठकर सुरक्षित कर रहा है वहीं ये दोनों जिस फूल पर बैठे हैं, उसके ऊपर लगा फूल ठीक मेढ़क की ही तरह छोटे फूल की सुरक्षा करता दिख रहा है। प्रकृति का ये प्यारा रूप लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
Together in the Rain pic.twitter.com/x93EgUjQtg
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) January 11, 2023
10-सेकंड की क्लिप ने जीता दिल
गैब्रियल कॉर्नो के द्वारा ट्विटर पर 10-सेकंड की क्लिप पोस्ट की गई और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। गेब्रियल कॉर्नो ने ट्विटर पर क्लिप को कैप्शन दिया"एक साथ बारिश में"। इस प्यारी सी क्लिप क्लिप इतनी प्यारी है कि लोग इसे बार बार ओपेन करके देख रहे हैं।

यूजर बोले- सीखे और एक दूसरे का ख्याल रखना याद रखें
वायरल वीडियो की शुरुआत बारिश में दो मेंढकों को गले लगाने से होती है। वीडियो देखकर लोग वाह और बहुत प्यारा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'एक दूसरे का ख्याल रखना याद रखें। सबका ख्याल रखें।'एक अन्य यूजर ने लिखा "Awww एक छतरी के रूप में एक फूल का उपयोग करना, बहुत सुंदर" तीसरे यूजर ने लिखा, मैं इसे पूरे दिन देख सकता हूं, क्योंकि ये सुपर क्यूट है।
बर्फ से जमे पाइप में फंसी चिड़िया, शख्स ने ऐसे लौटाई जिंदगी, फेमस एक्ट्रेस ने शेयर किया Video












Click it and Unblock the Notifications