Video: ट्रैफिक जाम के बीच फंसी ट्रेन! ट्रैक पर खड़ी करती रही इंतजार, दिखी चौंकाने वाली तस्वीर
बेंगलुरु में पांच की दिन की छुट्टी के बाद सड़कों पर जब लोग निकले तो शाम होते- होते ट्रैफिक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। हालत ये हुए कि लोगों को घंटों जाम में बिताना पड़ा। सुबह स्कूल के लिए निकले बच्चे शाम या फिर देर रात तक घर पहुंचे। जाम में लंबे समय तक रहने के चलते लोग खाने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस का भी इस्तेमाल किया। इस बीच एक वायरल वीडियो (Viral Video) सामने आया, जिसको लेकर दावा किया गया कि रेलवे क्रासिंग पर लंबे जाम के चलते ट्रेन को भी भीड़ कम होने प्रतीक्षा में ट्रैक पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
इस हफ्ते बुधवार को बेंगलुरू में ट्रैफिक चरम पर पहुंच गया। इसकी वजह पांच की दिन की छुट्टी मानी जा रही है। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसको लेकर कई वीडियो सामने आए। एक वायरल वीडियो तो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि जाम के चलते ट्रेन को भी रोकना पड़ा। ये स्थिति तब देखी जा जब रोड से वाहनों की लंबी कतार गुजर रही थी।

शहर को लंबे समय तक जाम रखने वाला कुख्यात बेंगलुरु ट्रैफिक तब चरम पर पहुंच गया जब एक ट्रेन व्यस्त सड़क के बीच में फंस गई। एक वायरल वीडियो में रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन का इंतजार करते हुए दिखाया गया है, जो पटरियों पर वाहनों के जमावड़े के कारण खुला हुआ था। अन्य कारों और बाइकों की तरह ट्रेन भी बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसी हुई थी।
ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर सुधीर चक्रवर्ती ने शेयर किया है, जिसमें एक ट्रेन रुकी हुई है क्योंकि सड़क पर गाड़ियां नहीं चल रही हैं।यह घटना कथित तौर पर आउटर रिंग रोड के पास बेंगलुरु के मुन्नेकोलाला रेलवे गेट पर हुई।












Click it and Unblock the Notifications