Bengaluru: शख्स फ्लाईओवर पर खड़ा होकर करने लगा नोटों की बारिश, लूटने के लिए मची भगदड़
बेंगलुरू में एक शख्स फ्लाई ओवर पर खड़ा होकर नोटों की बारिश करने लगा। फ्लाईओवर के नीचे खड़े लोग नोटे लूटने लगे और वहां भगदड़ मच गई।

Bengaluru Man throws currency notes: आईटी सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरू में मंगलवार को गजब ही नजारा देखने को मिला। यहां जब बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी हो रही है और लोग बेरोजगार हो रहे हैं, वहीं एक शख्स मंगलवार को बेंगलुरू में एक फ्लाई ओवर पर खड़ा होकर नोटों की बारिश करता हुआ नजर आया। फ्लाईओवर के नीचे खड़े लोग नोटे लूटने लगे और इस चक्कर में वहां भगदड़ मच गई और ट्रैफिक जाम लग गया।

गले में दीवाल घड़ी बांध कर पहुंचा और नोटे बरसाने लगा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कोट और ट्राउजर पहने हुए फ्लाईओवर पर खड़ा नजर आ रहा है। इस शख्स ने अपने गले में एक दीवाल घड़ी लटका रखी है, जिसमें 11 बज रहे हैं। ये शख्स हाथ में एक नोटों से भरा बैग लिए हुए है और वो फ्लाईओवर से नीचे व्यस्त सड़क पर नोटे उड़ाता हुआ नजर आ रहा है।

नोट बटोरने वालों के बीच मच गई भगदड़
व्यक्ति जब नोटों की बारिश हर रहा था तब वहां से गुजरने वाले लोग रुक कर उसे देखने लगे और कुछ लोगों ने वीडियो शूट कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को व्यक्ति को फ्लाईओवर पर अपनी गर्दन पर दीवार घड़ी के साथ चलते हुए और बड़ी मात्रा में नकदी हवा में फेंकते हुए दिखाया गया है। कुछ मोटर चालक उसके पास दौड़ते हुए और पैसे की मांग करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

जानें कितने के थे ये नोट
ये नजारा शहर के टाउन हॉल के पास केआर मार्केट में फ्लाईओवर का है जिसके नीचे नोट लेने वालों भी काफी भीड़ जमा हो गई। करेंसी नोट 10 रूपये के थे। घटना के समय इलाके में मौजूद लोगों के अनुसार, उसने कथित तौर पर 3,000 रुपये के नोट फेंके थे।
Recommended Video


नोटों की बारिश कर फरार हुआ शख्स
यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह व्यक्ति कौन था और उसने पैसे क्यों उड़ाए। बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस टीम वहां पहुंचती, तब तक युवक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications