नहीं देखी होगी इतनी खूबसूरत कैब ड्राइवर! डेट पर ले जाने वालों की लगी है लंबी लाइन
जब भी हम कहीं यात्रा करते हैं तो ऊबर या फिर कोई अन्य कैब जरूर बुक करते हैं। आमतौर पर ये कैब चलाने वाले पुरुष ही होते हैं। लेकिन आजकल महिलाएं भी कैब चला रही हैं। लेकिन जिस कैब ड्राइवर की हम बात कर रहे हैं, ये ड्राइवर कम और मॉडल ज्यादा लगती हैं। इस कैब ड्राइवर की फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी खासी है।
इन दिनों जिस कैब ड्राइवर के खूब चर्चे हैं, वो हैं 33 साल की जॉएस टेडियो। 'डेली स्टार' न्यूज की वेबसाइट के मुताबिक, जॉएस फिलीपीन्स में रहती हैं। एक दिन में 12-12 घंटे जॉएस सड़कों पर ही रहती हैं और लोगों को अपनी कैब के जरिये उनकी मंजिल तक पहुंचाती हैं। कई बार उन्हें लोगों के ऐसे रिएक्शन मिलते हैं, जो उन्हें हैरान कर देते हैं।

जॉएस साल 2016 तक एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद नौकरी छोड़कर उन्होंने टैक्सी चलाने का काम शुरू कर दिया। 'द सन' वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में जॉएस ने बताया कि अकसर यात्रियों को ये उम्मीद रहती है कि कोई पुरुष उन्हें लेने आएगा।

लेकिन जब भी वे पहुंचती हैं तो सवारी उन्हें देखकर काफी हैरान रह जाती है और उन्हें इस बात कोई उम्मीद ही नहीं होती कि इतनी खूबसूरत महिला ड्राइवर उन्हें लेने आएगी।

कई बार मर्दों के हाव-भाव देखकर पता लग जाता है कि वे उनपर लट्टू हो रहे हैं। वे उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं। कई बार तो लोग उन्हें अपने साथ बाहर डिनर पर जाने के लिए भी कहते हैं। इतना ही नहीं कई मर्द तो जॉएस को डेट पर जाने की बात भी कह चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications