'बार्बी' मेकओवर में गुलाबी रंग का लिबास, मोदी-शाह, सोनिया-राहुल जैसे राजनेताओं का कलेवर बदला
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दौर में कई ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो रोमांचित करती हैं। इन तस्वीरों में कई बार फिल्मी सितारे दिखते हैं तो कई अरबपति बिजनेसमैन को भी इस तकनीक से अलग अवतार में देखा जा चुका है।
हालिया तस्वीरों में राजनेताओं का बार्बी मेकओवर देखा जा सकता है। बार्बी यानी सभी नेताओं को पिंक ड्रेस पहनाई गई है। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसी हस्तियों का अलग रंग रूप देखा जा सकता है।

तस्वीरों में प्रधानमंत्री को पिंक सूट में विक्ट्री साइन दिखाते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुके के साथ दिखाया गया है, जबकि AI से बनी सोनिया गांधी की फोटो में भी वेस्टर्न आउटफिट देखा जा सकता है।

ममता बनर्जी की फोटो सलवार सूट और लॉन्ग ओवरकोट के साथ तैयार की गई है, वे एक कार में बैठी हैं। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को भी पिंक ड्रेस में व्हाइट शर्ट के साथ तैयार किया गया है।

दरअसल, दुनियाभर के सिनेमाघरों में Barbie फिल्म तेजी से लोकप्रिय हो रही है। मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ हुई। लोग, व्यवसाय, ब्रांड के बीच गुलाबी बैंडवैगन काफी पसंद किया जा रहा है।
AI कलाकार ने भारतीय राजनेताओं को बार्बी और केन की फैशनेबल दुनिया में टेलीपोर्ट किया है। तस्वीरें हूवोरव्हाट डॉट क्लब (@whoworewhat.club) नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गईं। कैप्शन में पसंदीदा फोटो को लेकर सवाल किया गया।
कैप्शन में @whoworewhat.club ने लिखा, "इनमें से आपका पसंदीदा कौन है? बार्बी यहां, बार्बी वहां! बार्बी हर जगह।" आश्चर्यजनक तस्वीरों में 10 राजनेता शामिल हैं। भाजपा नेता नितिन गडकरी की तस्वीरों के अलावा कई फिल्मी सितारों को भी बार्बी मेकओवर किया गया है।
रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन और करण जौहर, गोविंदा, बॉबी देओल जैसे सेलिब्रिटी को भी इस AI कलाकार ने बार्बी मेकओवर के दौरान पिंक आउटफिट्स में तैयार किया है। इन तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
एआई कार्यक्रम ने राजनेताओं को शानदार गुलाबी और रंगीन कपड़े, मेकअप और शानदार हेयर स्टाइल पहनाकर बार्बी का लुक दिया। पोस्ट शेयर किए जाने के बाद से हजारों नेटिजन्स फोटो को लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने AI कलाकार की जमकर सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications