शादी के लिए दूल्हे को नहीं मिली छुट्टी, दुल्हन ने बहन के साथ ले लिए सात फेरे
दूल्हे को अपनी शादी के लिए छुट्टी नहीं मिली तो परिवारवालों ने बहन के साथ करवा दी दुल्हन की शादी। अनोखी शादी में दूल्हे ने ऑनलाइन निभाई सारी रस्में।
कोल्लम। शादी को लेकर कई अजीबोगरीब रस्में, किस्से-कहानियां आपने सुनी और देखी होगी, लेकिन केरल के कोल्लम में जो हुआ उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां बिना दूल्हे की ही लड़की की शादी कर दी गई। दूल्हा बेचारा ऑनलाइन अपनी दुल्हन को देखता रहा।

केरल के कोल्लम के वेलियम में दूल्हे को शादी के लिए छुट्टी नहीं मिली तो घरवालों ने दुल्हन की शादी उसकी बहन के साथ करवा दी। शादी पूरे उत्साह और शान-शौकत के साथ खत्म हुई। दूल्हे की जगह उसकी बहन ने पूरी रस्में निभाई। किड्स पार्टी में लड़कियों ने बच्चों के साथ की गंदी हरकत, Video वायरल
शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी
वेलियम के रहने वाले हरीश सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन ऐन मौके पर हरीश को छुट्टी नहीं मिल पाई। ऐसे में घरवालों ने इसका तरीका निकाला और तय समय पर ही दुल्हन शामला की शादी करने का फैसला किया। Video: पाकिस्तानी लड़के ने लेडी टीचर के साथ जो किया, देखकर दंग रह जाएंगे आप
दूल्हे की जगह बहन से शादी
दूल्हे हरीश की जगह सारी रस्में और रीति-रिवाज उसकी बहन ने निभाई और हरीश वेबकैम के जरिए सऊदी अरब से अपनी शादी देखता रहा। आपको बता दें कि केरल में इस तरह की ये पहली शादी है। शादी में शामिल हुए लोग पहले तो ये सब देखकर हैरान हुए, लेकिन बाद में घरवालों की मजबूरी को समझकर इस शादी को मान ली। घरवालों ने कहा है कि शादी के लिए सभी जरुरी रीति-रिवाज फिलहाल पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन जब हरीश छुट्टी लेकर केरल वापस आएंगे तो सारी रस्में एक बार फिर से उनके साथ निभाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications