OMG Video: बैग पैक करने का देसी 'जुगाड़', अब सफर में इस तरीके से ज्यादा सामान ले जाना हुआ आसान
Vacuum Cleaner desi jugaad video: कहीं सफर करने से पहले लोगों के दिमाग में एक ही बात आती है कि इतना सामान कैसे लेकर जाएंगे? अब बात ट्रेन से जाने की हो या फिर प्लेन से। आदमी ज्यादा सामान लेकर नहीं चल सकता। ऊपर से अब ठंड भी शुरुआत हो रही है तो ठंडे के कपड़े और ऊपर से पैक करो। लेकिन अब ज्यादा सामान लेकर जाने वालों के लिए एक जोरदार 'जुगाड़' सामने आया है, जिसको देखकर आप भी बोलेंगे कि यह तो गजब है!

'जुगाड़' से हर समस्या का हल!
भारत को या फिर और कोई देश हर जगह 'जुगाड़' चलता है। जुगाड़ यानी ऐसी तकनीक जो किसी भी चीज हो हल कर सकें। प्लेन में आपको पता है कि एक लिमिट में सामान लेकर जाया जा सकता है। अलग-अलग एयरलाइंस ने अपना सामान का भार तय किया हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सामने आया, ये वीडियो उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

वैक्यूम क्लीनर का गजब यूज!
दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला को एक बड़ा सा कंबल काली कलर के बैग में डालते हुए देखा जा सकता है। जब महिला उस कंबल को बड़े काले बिन बैग में रखती है तो वो काफी साइज में बिग नजर आ रहा है, लेकिन फिर महिला बैग से हवा निकालने के लिए वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करने के लिए आगे बढ़ती है, जिसके बाद उस बैग का आकार सिकुड़कर छोटा सा हो जाता है।

बैग पैक करने का देसी 'जुगाड़'
जैसे-जैसे वैक्यूम अपना जादू करता है, बैग का आकार काफी कम हो जाता है। इस वीडियो को एक ट्वीटर यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, 'यह तकनीक ज्यादा सामान ले जाने वालों के लिए वरदान साबित हो सकती है'। अब तक इस वीडियो को एक लाख लोगों ने देखा है, जिस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "वाह, यह बहुत अच्छा आइडिया है, जबकि एक यूजर ने मजे लेते हुए चर्बी वाले पेट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि यह इसपर भी काम करता है। इसके अलावा एक यूजर ने पूछा कि वैक्यूम क्लीनर को भी साथ लेकर आना है, क्योंकि सामान को लाना भी तो है।












Click it and Unblock the Notifications