वेट मशीन पर Baby Penguin ने किया ऐसा परेशान, यूजर देने लगे कुछ ऐसे आइडिया, 26 मिलियन लोगों ने देखा Video
Baby Penguin Video Viral: पेंगुइन (Penguin) एक ऐसा पक्षी है, जो शांत होने के साथ-साथ शरारती भी होता है। कभी बर्फ में उसकी मस्ती भरा अंदाज देखा जाता है तो कभी पानी के अंदर उसको अठखेलियां करते हुए वीडियो वायरल होती है। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर बेबी पेंगुइन की वीडियो सामने आई है, जो साबित करता है कि बच्चा चाहे कोई भी हो इंसान हो या फिर पक्षी-जानवर, होता बच्चा ही है।

Baby Penguin की शरारत
सोशल मीडिया पर वायरल हुई बेबी पेंगुइन (Baby Penguin) की वीडियो को अब तक 26.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक क्यूट सा पेंगुइन का बच्चा वजन तौलने के लिए आनाकानी करता हुआ दिखाया गया है, ट्विटर पर कई लोगों के लिए यह वीडियो दिल जीत लेने वाला बन गया है। क्योंकि पेंगुइन का छोटा बच्चा तराजू (वैट मशीन) पर सीधे खड़े होने से साफ इनकार कर रहा है और बार-बार इधर-उधर भाग रहा है।

'बच्चे आखिर बच्चे होते हैं'
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस प्यारी सी क्लिप को देखकर हर कोई यह कहने को मजबूर है कि 'बच्चे आखिर बच्चे होते हैं।' हालांकि वीडियो क्लिप जनवरी में जापान के वाकायामा एडवेंचर वर्ल्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था, जो एक बार फिर वायरल हो गई है। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने इसे फिर से शेयर किया है। जो एक बार फिर सुर्खियां बन गई।

"97 दिन के बेबी पेंगुइन का वजन करने का संघर्ष"
यूजर ने वीडियो के कैपशन में लिखा, "97 दिन के बेबी पेंगुइन का वजन करने का संघर्ष।" एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 26.6 मिलियन से ज्यादा देखा गया है और देखने वालों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पोस्ट को लाइक और कमेंट की बढ़ा आ चुकी है। यूजर उसके वेट को जानने के लिए तरह-तरह के आइडिया दे रहे हैं।

यूजर दे रहे मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि पेंगुइन को उठाओ फिर स्केल पर खड़े हो जाओ। पेंगुइन नीचे रखो। और फिर घटाओ...पहेली हल हो जाएगी। एक और यूजर ने उनके मन की बात करते हुए लिखा कि ठीक है मैं ठीक से रहूंगा।
A struggle to weigh a 97-day-old baby emperor penguin. pic.twitter.com/2Bq1wid60J
— Fascinating (@fasc1nate) October 19, 2022












Click it and Unblock the Notifications