आंटी से डांस सीख रही छोटी सी बच्ची, बार-बार बजा रही तालियां, वायरल हुआ क्यूट VIDEO

वायरल वीडियो में छोटी सी बच्ची अपनी आंटी के जैसे ही डांस स्टेप करने की कोशिश कर रही है। रह बार स्टेप करने के बाद वो अपने लिए ताली भी बजाती है।

Credit: Reggie Ann/Instagram

किसी ने सच ही कहा है कि बच्चे बेहद मासूम होते हैं। जैसा बड़े सिखाते हैं, वे ठीक वैसा ही करते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे वीडियो में भी दिख रहा है, जिसमें बच्ची अपनी आंटी के जैसे ही स्टेप्स करती दिख रही है। बच्ची हूबहू वैसा ही करने की कोशिश कर रही है, जैसा महिला कर रही है। अब ये प्यारा सा वीडियो नेटिजन्स की खूब तारीफ बटोर रहा है।

आंटी जैसा डांस कर रही बच्ची

आंटी जैसा डांस कर रही बच्ची

वायरल हो रहे इस क्यूट वीडियो को बच्चे की मां ने शेयर किया है। भले ही छोटी बच्ची ठीक अपनी आंटी जैसा डांस ना कर पा रही हो, लेकिन उसकी कोशिश बहुत बढ़िया है। वीडियो की शुरुआत में बच्ची की आंटी उसे अपने स्टेप दिखाती है। इसके बाद बच्ची ठीक वैसा ही स्टेप करने की कोशिश करती है।

वायरल हुआ क्यूट वीडियो

इसके बाद फिर आंटी नया स्टेप सिखाती है, तो बच्ची फिर वैसा ही स्टेप फॉलो करने की कोशिश करती है। बच्ची की हर कोशिश के बाद उसकी मां और कुछ अन्य लोग तालियां बजाने लगते हैं। ऐसा देखकर बच्ची भी जोरदार तालियां बजाती है।

अपने लिए तालियां बजा रही बच्ची

अपने लिए तालियां बजा रही बच्ची

ताली की आवाज सुनते ही छोटी सी बच्ची भी खुद के लिए तालियां बजाने लगती है। बच्ची का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोग उसकी क्यूटनेस पर फिदा होने से खुद को नहीं रोक पा रहे। क्लिप पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

लोगों ने किया रिएक्ट

लोगों ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने कहा कि ये सबसे प्यारा और क्यूट वीडियो है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि हर बार आंटी की तरह डांस करने के बाद कैसे वो खुद के लिए तालियां बजा रही है। बेबी गर्ल। वहीं एक शख्स ने कहा कि ये मैं हूं जो वर्कआउट टूटोरियल देखने के बाद ऐसा करता है।

Recommended Video

    'यार मेरा तितलियां वर्गा !' पंजाबी गाने पर देशी ठुमका, सोशल मीडिया पर वायरल हो गए 'चच्चा जान'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+