प्रेग्नेंसी में भी मां लेती रही ड्रग्स, पैदा हुआ नशेड़ी बच्चा
नयी दिल्ली। कहते हैं मां अपने बच्चे की जिंदगी संवारने के लिए हर संभव प्रयास करती है लेकिन तस्वीर में आप जिस महिला को देख रहे हैं उसने कोख में ही अपने बच्चे की जिंदगी तबाह कर दी। जी हां मैरीलैंड के बाल्टिमोर की रहने वाली क्लोरिसा जोन्स नामक महिला ने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान हेरोइन की लत छोड़ने के लिए मेथाडॉन ड्रग के डोज लिए और इसका नतीजा यह हुआ कि उसका बेटा ब्रैक्सटन भी ड्रग एडिक्शन के साथ पैदा हुआ।

क्लोरिसा बताती हैं कि उन्होंने जैकोबी के जन्म के बाद भी हेरोइन लेना नहीं छोड़ा। एक बार तो वो रात में महज 22 दिन के जैकोबी को लेकर ड्रग्स लेने जा रही थीं जब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, इसके कुछ ही दिन बाद उससे जैकोबी की कस्टडी छीन ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications