VIDEO: अचानक खूंखार तेंदुए के सामने आ गया चिड़िया का बच्चा, फिर करने लगा मरने की एक्टिंग

Wildlife Video: मुश्किल परिस्थितियों में खुद को कैसे बचाना है और कैसे आखिरी सांस तक लड़ना है, ये कोई जानवरों से सीखे। जंगल की दुनिया बड़ी दिलचस्प है। यहां शिकारी जानवरों से लेकर छोटे और शाकाहारी जीवों तक खुद को मुश्किल परिस्थितियों से बचाना अच्छी तरह से जानते हैं।

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी चिड़िया या यूं कहें कि चिड़िया का बच्चा अठखेलियां कर रहा है। पहले वो गलती से पेड़ से नीचे जमीन पर गिर जाता है और उसके बाद इधर से उधर जाता दिखता है। लेकिन उसे नहीं पता कि मौत चंद मीटर की दूरी पर उसका इंतजार कर रही है।

Credit: Latest Sightings/Youtube

इस घटना का पूरा वीडियो अफ्रीका के सेरोनडेला गेम लॉज के एक गाइड बेंजी सोलम्स ने कैप्चर कर लिया। लेटेस्ट साइटिंग को कैप्चर के बारे में बताते हुए सोलम्स ने बताया कि पेड़ से गिरने के बाद कैसे तेंदुए ने चिड़िया के बच्चे को उठा लिया।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे तेंदुआ उसके पीछे पड़ जाता है और खुद को बचाने के लिए चिड़िया भागती है। इसके बाद तेंदुआ आखिरकार नन्ही चिड़िया को अपने पंजों में दबोच लेता है। असली गेम तो इसके बाद शुरू होता है। जब चिड़िया हिलना बंद कर देती है। वीडियो देखने पर आपको भी ऐसा लगेगा कि चिड़िया मर चुकी है। हालांकि, थोड़ी देर बाद तेंदुआ चिड़िया को नीचे रखता है और वो मौका देखकर वहां से भाग खड़ी होती है।

इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए सोलम्स ने ये भी कहा कि हर कोई ये देखकर हैरान हो गया। तेंदुआ बैठा रहा। गोस्लिंग (चिड़िया) को देखता रहा। लेकिन मौका देखकर वो घनी झाड़ियों में भाग गई, जहां उसके भाई-बहन छिपे हुए थे। इसके बाद तेंदुआ उसे ढूंढ नहीं सका।

3 दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूट्यूब यूजर ने कहा कि ये साहस की परिभाषा है। एक और ने कहा कि ये चिड़िया का बच्चा कितना प्यारा है। एक ने कहा कि वो छोटी सी चिड़िया जानती थी कि उसे क्या करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+