अमेरिका में 50 लाख मधुमक्खियों का हो रहा था इंतजार, विमान के उड़ान भरने से पहले मची तबाही
अटलांटा (जॉर्जिया), 1 मई: देश जहां अप्रत्याशित गर्मी झेलने को मजबूर है, वहीं अमेरिका में इससे आधे तापमान में भी तबाही मच रही है। घटना जॉर्जिया के अटलांटा एयरपोर्ट की है। जहां सिर्फ 26 डिग्री तापमान में ऐसी तबाही मची कि प्रकृति प्रेमियों की चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। यहां 50 लाख मधुमक्खियों की पूरी खेप पूरे तामझाम के साथ हवाई जहाज के जरिए अलास्का भेजी जा रही थी। लेकिन, अब वह कभी नहीं पहुंच पाएंगी। खरीदार ने इनके लिए जो ऊंचे दाम चुकाए थे, वह भी बर्बाद हो गई है और सारी की सारी मधुमक्खियां देखते ही देखते खत्म हो चुकी हैं।

विमान में चढ़ाने से पहले करीब 50 लाख मधुमक्खियों की मौत
एक छोटी सी चूक करीब 50 लाख मधुमक्खियों की मौत की वजह बन गई है। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा एयरपोर्ट की है। मधुमक्खियों की यह खेप डेल्टा एयरलाइंस के विमान के जरिए अलास्का पहुंचनी थी, लेकिन उससे पहले ही एक छोटी सी गलती इनके लिए तबाही बन गई है। इस घटना से आर्थिक नुकसान तो हुआ ही है, लेकिन उससे बड़ी यह प्रकृति को लगे झटके की वजह से चिंताजनक है। जानकारों की मानें तो अब दुनियाभर में मधुमक्खियों की जनसंख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके कई कारण माने जाते हैं, जिनमें इनके प्राकृतिक आवास का उजाड़ना, प्रदूषण और कीटनाशकों के धड़ल्ले से इस्तेमाल शामिल हैं। लेकिन, अटलांटा में जो कुछ हुआ, वह इससे अलग है।

गर्मी की वजह से खत्म हो गईं सारी मधुमक्खियां
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों को विमान से ले जाने के लिए उन्हें क्रेट में रखा गया था। इन्हें अटलांटा से अलास्का के एंकोरेज एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था। पिछले बुधवार को जब मधुमक्खियों के क्रेट को विमान में रखे जाने के लिए एयरपोर्ट की पक्की सड़क पड़ रखा गया था, तो उस समय वहां का तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड था। बस इसी के असर से वो सारी की सारी नष्ट हो गईं। अलास्का हनी की संचालिका सारा मैकएलरिया ने इस घटना के बारे में बताया कि वह अलास्का में एंकोरेज एयरपोर्ट पर 800 पॉन्ड की शिपमेंट के इंतजार में थीं कि यह बुरा समाचार सुनने को मिला।

'यह तबाही है'
सारा ने केटीओओ से कहा है, 'मैं वास्तव में घबरा गई जब पाया कि वे उन्हें बाहर ले गए हैं। क्योंकि जो फेरोमोन वो मधुमक्खियों छोड़ती हैं, वे दूसरी मधुमक्खियों को आकर्षित करती हैं, जो क्षेत्र की मूल निवासी हैं।' जॉर्जिया के मधुमक्खी पालक संघ के वॉलिंटियर सूचना मिलते ही फौरन एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचा पाने में नाकाम रहे। संघ के गिना गलुक्की ने कहा, 'यह तबाही है।' 'हालांकि,हमने बहुत जल्दी, बहुत जल्दी लोगों को भेजा, लेकिन हमें पता था कि वो मर जाएंगी। इसलिए, जिसने इन मधुमक्खियों को खरीदा है, उसका काफी पैसा चला गया है। इसलिए हम कुछ डोनेशन से उसकी मदद करने की कोशिश करेंगे।'

दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति- डेल्टा एयरलाइंस
छानबीन के बाद पता चला है कि कुछ मधुमक्खियां क्रेट से बाहर निकलने लगी थीं, इसलिए यह तय किया गया था कि उनके बक्सों को एयरपोर्ट के बाहर रखा दिया जाए। इस शिपमेंट की जिम्मेदारी डेल्टा एयरलाइंस की है, जिसने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति' करार दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम कस्टमर से सीधे संपर्क में हैं, ताकि इस दुर्भाग्यपूर्ण हालात के लिए माफी मांग सकें।'(तस्वीरें- प्रतीकात्मक)
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications