भारत के इस 'देसी खटिया' के दीवाने हुए ऑस्ट्रेलियाई लोग, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग
केनबरा। क्या आपने कभी सोचा था कि भारत के गांवों में उपयोग में ली जाने वाली कोई चारपाई भी विदेश में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर एक भारतीय चारपाई की फोटो शेयर की जा रही है और लोग भारत की इस चारपाई को खरीदने के लिए हजारों रूपये तक देने के लिए तैयार है। चारपाई के इस विज्ञापन में अंग्रेजी में 'Traditional Indian Day Bed - Charpoy' लिखा है, जिसे एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने तैयार किया है। ट्विटर पर ट्रेंड कर रही इस चारपाई की कीमत 990 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है, यानि करीब 50,000 रुपये।

एसबीएस पंजाबी (अंग्रेजी वेबसाइट) के अनुसार, सिडनी के रहने वाले डेनीयल ब्लूर ने इस चारपाई को बनाकर तैयार किया है। डेनीयल ब्लूर 2010 में पहली बार भारत आए थे, जहां उन्होंने चारपाई को देखा था। डेनीयल ने अपनी चारपाई का नाम डेबेड्स (Daybeds) रखा है।
डेनीयल ने एक चारपाई खुद के लिए बनाई और उसके बाद एक और बनाकर अपने दोस्त को भी बेच दी। उसके बाद डेनीयल ने एक और चारपाई को बनाकर इसे लोगों में बेचने का मन बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर जोरदार ढंग से ट्रेंड कर रही है।

अगर किसी को लग रहा है कि इस चारपाई की कीमत 50 हजार तक कैसे है, तो डेनीयल बताते है कि एक तो इसकी लकड़ी और रस्सी बहुत महंगी है और इसको शेप में लाने के लिए बहुत टाइम लगा है।
ये देसी खटिया अब ऑस्ट्रेलिया से होकर भारत में भी ट्रेंड कर रहा है। ज्यादातर लोग इसकी कीमत को लेकर हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications