सिनेमाहॉल में दर्शक देख रहे थे The Batman फिल्म, तभी घुस आया असली चमगादड़, देखें वीडियो
सिनेमाहॉल में दर्शक देख रहे थे The Batman फिल्म, तभी घुस आया असली सिनेमाहॉल में दर्शक देख रहे थे, देखें Video
नई दिल्ली, 08 मार्च। अगर कभी आप किसी जानवर की फिल्म देख रहे हो और अचानक आपको सच में अपने आस-पास वो ही जानवर या पक्षी नजर आने लगे तो पक्का आपको ये ही लगेगा कि ये आपका भ्रम है। ऐसा ही कुछ एक सिनेमाथियेटर में बैठकर बैटमैन देखने वालों के साथ हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा और इस पर जमकर मीम्स बन रहे हैं।

थियेटर में बैटमैन देखने वालों दर्शकों के साथ कुछ ऐसा
बता दें Batman फिल्म 4 मार्च को रिलीज हुई और पहले ही हफ्ते में इसने धूम मचा दी है, रॉबर्ट पैटिनसन की ये बैटमैन फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। दर्शकों की काफी भीड़ भी जुट रही है । वहीं एक थियेटर में बैटमैन देखने वालों दर्शकों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिस पर आसानी से यकीन कर पाना नामुमकिन होगा। उनके सामने अचानक रियल चमगाइड़ आया था।

वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पोस्ट करने वाले ने लिखा मैं थियेटर में बैटमैन फिल्म देख रहा था और थिएटर में असली चमगादड़ घुस आया। तभी दर्शक ने उस चमगाइड़ का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया है।
I’m at the Batman movie and there are real bats in the theater…. #Imcooloffthat pic.twitter.com/NdSkMITXQi
— J (@Jeremiah24_) March 5, 2022
जानें कहां का है ये मामला
ये मामला यूएस से एक इंट्रेस्टिंग का हैं, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोग कह रहे है कि फिल्म को और पॉपुलर बनाने के लिए जानबूझकर चमगादड़ अंदर छोड़ा है।
I’m at the Batman movie and there are real bats in the theater…. #Imcooloffthat pic.twitter.com/NdSkMITXQi
— J (@Jeremiah24_) March 5, 2022
यूसर्ज कह रहे जुरासिक पार्क भी अब थियेटर में दिखाओ ताकि
इस वायरल वीडियो को देखकर ट्टीटर पर लोग जमकर मीत्स बना रहे हैं । एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कोविड चमगादड़ से नहीं आया था, यह जरा भी सेफ नहीं है। वहीं एक ने लिखा जुरासिक पार्क फिर से थियेटर में दिखाई जानी चाहिए। इससे लोग ये कहना चाहते हैं कि तब शायद लुप्त हो चुके डॉयनाशोर थियेटर में आ जाए और लोग उन्हें देख सकें।

पहले ही हफ्ते में हिट हुई बैटमैन मूवी
बैटमैन 4 मार्च को रिलीज हुई थी और विदेश ही नहीं भारत के दर्शकों को भी ये खूब पसंद आ रही है। इसमें रॉबर्ट पैटिनसन कैप्ड क्रूसेडर की भूमिका निभा रहे हैं। इसका हिंदी वर्जन् भी रिलीज हुआ है। किट्रिक्स लिखने वालों ने भी इस फिल्म की सराहना की है। चंद दिनों में ये फिल्म सुपर डूपर हिट साबित हुई है।












Click it and Unblock the Notifications