Audi Chaiwala: अब मार्केट में नया आया 'ऑडी चायवाला', लोगों ने पूछा- पेट्रोल के पैसे कहां से लाते हो भाई...
Audi Chaiwala Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एमबीए चायवाला के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन अब सोशल मीडिया पर 'ऑडी चायवाला' का वीडियो वायरल हो रहा है।

Audi Chaiwala Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। इंटरनेट पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं...। स्ट्रीट फूड से लेकर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं। कईयों की प्रेरक कहानी इंटरनेट पर तूफान ला देती है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऑडी से चाय बेचता दिख रहा है। ऑडी से चाय बेचने वाले इस शख्स को सोशल मीडिया पर 'ऑडी चायवाला' कहकर बुलाया जा रहा है।
ऑडी चायवाले के इस वीडियो को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष त्रिवेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @Ashishtrivedi_24 पर शेयर किए हैं। वीडियो को शेयर कर आशीष त्रिवेदी ने लिखा, ''चक्कर क्या है...चाय बेचकर ऑडी ली है या चाय बेचने के लिए ऑडी ली है...।'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर 3 लाख 62 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)। वीडियो पर 5.3 मिलियन व्यूज है।
रिपोर्ट के मुताबिक कार के मालिक ने जाहिरा तौर पर ऑडी में चाय बेचने को अपनी नई मार्केटिंग स्ट्रेजी के तौर पर अपनाई है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि लग्जरी कार से चाय बेचना इस बिजनेस मैन की मार्केटिंग की एक प्लानिंग है। इससे पहले आप सभी ने 'MBA चायवाला' के बारे में सुना होगा लेकिन अब मार्केट में लोग 'ऑडी चायवाले' के बारे में जानना चाहते हैं।

इस वीडिय पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है। महंगी लग्जरी कार से चाय बेचने के बिजनेस कॉन्सेप्ट से कई यूजर्स हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कहा, 'भाई जब चाय बेचकर कोई प्रधानमंत्री बन सकता है, तो कोई ऑडी क्यों नहीं ले सकता है।'
एक यूजर ने लिखा,. ''एक ने लिखा, भाई लगता है आप गलत धंधे में आ गए हो।'' एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ''अरे भाई, लोखंडवाला (मुंबई) में कुछ भी हो सकता है।'' पक्का इसने एमबीए चायवाले का वीडियो देखा होगा। एक यूजर ने लिखा, ''अगर ऑडी के अंदर बिठाकर चाय पिलाएगा तो 100 रुपये में मिलेगा।''
एक यूजर ने लिखा, ''अरे कुछ नहीं भाई, इसने किसी भी तरह से ऑडी ले ली है और अब पेट्रोल के लिए चाय बेच रहा होगा।'' एक ने लिखा, ''भाई गरीब की मजबूरी है और इनका स्टार्टअप है।''












Click it and Unblock the Notifications