बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्कापिंड बढ़ रहा है धरती की ओर, गोली से तेज है रफ्तार

नई दिल्ली। साल 2020 समाप्त होने से कुछ दिन पहले, दिसंबर एक बड़े उल्कापिंड के गुजरने का साक्षी बनेगा। एक उल्कापिंड के पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और ये कोई छोटा-मोटा उल्कापिंड नहीं बल्कि इसका साइज 0.51 किलोमीटर है। जोकि, दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा जितना है। पृथ्वी के 4,302,775 किमी पास के गुजरने वाला है। इससे पहले एक उल्कापिंड धरती के बेहद करीब से गुजर गया और स्पेस एजेंसियों को पता भी नहीं चला। यह उल्कापिंड धरती से सिर्फ 300 मील से भी कम दूरी से गुजर गया।

Recommended Video

    Asteriod: Burj Khalifa इतना विशाल उल्कापिंड मिसाइल की रफ्तार से बढ़ रहा धरती की ओर | वनइंडिया हिंदी
     रविवार को 1:08बजे के आसपास पृथ्वी के पास से गुजरेगा

    रविवार को 1:08बजे के आसपास पृथ्वी के पास से गुजरेगा

    नासा ने कंफर्म किया है कि 153201 2000 WO107 नाम का ये उल्कापिंड नवंबर 29 यानि रविवार को धरती के पास से गुजरेगा। ये उल्कापिंड 56 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेस में ट्रैवल कर रहा है। इस उल्कापिंड का साइज 370 मीटर और 820 मीटर के आसपास बताया जा रहा है। बता दें कि बुर्ज खलीफा की हाइट 829 मीटर है और ये दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित स्ट्रक्चर है। यह रविवार को 1:08बजे के आसपास पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

    नासा ने इस उल्कापिंड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट(एनईओ) की कैटेगिरी में डाला

    नासा ने इस उल्कापिंड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट(एनईओ) की कैटेगिरी में डाला

    Spacereference.org के अनुसार, नासा ने इस उल्कापिंड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट(एनईओ) की कैटेगिरी में डाला है, क्योंकि यह पृथ्वी के 1.3 खगोलीय मील के भीतर आएगा। यह संभावित रूप से खतरनाक उल्कापिंड है। इसकी न्यू मैक्सिको के वैज्ञानिकों ने 29 नवंबर, 2000 को खोज की थी, और वे तब से इसे ट्रैक कर रहे हैं। इस उल्कापिंड की गति काफी तेज है। जिसे वैज्ञानिक एक खतरा मान रहे हैं। हालांकि नासा का साफ कहना है कि इस उल्कापिंड के धरती से टकराने की संभावना नहीं है।

    दीवाली के दिन धरती के पास से दो उल्कापिंड गुजरे थे

    दीवाली के दिन धरती के पास से दो उल्कापिंड गुजरे थे

    इससे पहले दीवाली के दिन धरती के पास से दो उल्कापिंड गुजरे थे। जिनमें से एक ताज महल के आकार का था। इनके नाम ऐस्टरॉइड 2020 TB9 और ऐस्टरॉइड 2020 ST1 थे। जिसमें नासा ने 2020 ST1 को खतरनाक करार दिया था। 175 मीटर का ऐस्टरॉइड 2020 ST1 धरती के पास से 28,646 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पर गुजरा।अगर किसी तेज रफ्तार स्पेस ऑब्जेक्ट के धरती से 46.5 लाख मील से करीब आने की संभावना होती है तो उसे स्पेस ऑर्गनाइजेशन्स खतरनाक मानते हैं। नासा का Sentry सिस्टम ऐसे खतरों पर पहले से ही नजर रखता है। इसमें आने वाले 100 सालों के लिए फिलहाल 22 ऐसे ऐस्टरॉइड्स हैं जिनके पृथ्वी से टकराने की थोड़ी सी भी संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+