Most Richest Village: ये है एशिया का सबसे अमीर गांव! आखिर कहां से आ रही बेशुमार दौलत?

Richest Village of Asia: भारत के गांवों की हालत एक वक्त पर ऐसी थी कि लोग दीन दुनिया से एकदम कटे हुए रहते थे। भले ही आज देश के कई सारे गांव पहले जैसे तो बिल्कुल भी नहीं रह गए हैं मगर फिर भी किसी गांव को अमीर घोषित करना थोड़ी अतिश्योक्ति जरूर होगी। हालांकि एक गांव है, जो सबसे अमीर गांवों की लिस्ट में शुमार है।

जी हां! ये गांव कहीं और नहीं बल्कि भारत में है। गुजरात राज्य में स्थित माधापार गांव की कुल आबादी लगभग 32,000 है। भुज के आउटर एरिया में मौजूद इस गांव में देश के लगभग हर बड़े बैंक की ब्रांच मिल जाएगी। इस गांव की अमीरी का राज यहां के लोगों के वो परिजन हैं, जो देश से बाहर रहते हैं।

Asia Richest Vilage

अब आपके मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि देश से बाहर रहकर भला वो भारत के गांव को कैसे अमीर बना सकते हैं? तो बताते चलें कि ये लोग जितना भी पैसा विदेशों से कमाते है, अपने गांव में भेज देते हैं। ये गांव पटेलों का है, जो दुनियाभर में फैले अपने बिजनेस के लिए जाने जाते हैं।

बताते चलें कि माधापार गांव के ज्यादातर लोग अफ्रीकी देशों में रहकर वहां के कंस्ट्रक्शन बिजनेस देखते हैं। इस बात से साफ है कि इस गांव के लोग कितने पढ़े लिखे है। उन्हें पैसे की वेल्यू की अच्छी तरह समझ है। सिर्फ अफ्रीकी देशों ही नहीं बल्कि यहां के लोग ब्रिटेन, कैनेडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी रहते हैं।

जिस तरह अकसर बाहर के देश में जाकर इंसान वहीं बसने का ख्याल रखता है। अकसर इंसान अपनी जड़ों को भी भूल जाता है। मगर इस गांव के लोगों की सोच इससे कहीं परे है। ये लोग बाहर रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना कभी भी नहीं भूलते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के लोगों ने 7,000 करोड़ रुपये की एफडी करवा रखी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक माधापार गांव में करीब 17 बैंक हैं। इन बैंक में लोगों ने अच्छा खासा पैसा जमा कर रखा है। इस गांव में औसतन प्रति व्यक्ति जमा तकरीबन 15 लाख रुपये बताई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+