पृथ्वी के खत्म होने पर कैसे दिखेंगे इंसान? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तैयार की 'आखिरी सेल्फी'
नई दिल्ली: इंसान विकास के चक्कर में पृथ्वी को तेजी से नुकसान पहुंचा रहे हैं। काफी पहले से ही इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पूरी तरह से तबाह हो जाएगी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पृथ्वी का अंत कैसे होगा और उस वक्त इंसानों की क्या हालत होगी? इसका अंदाजा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लगाया गया है।

भविष्य का खाका हो रहा तैयार
दरअसल OpenAI नाम की एक कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करती है। उसने DALL-E AI नाम का सिस्टम तैयार कर रखा है। जिसकी मदद से भविष्य की घटनाओं का खाका कुछ हद तक तैयार किया जा सकता है। जब इसको तैयार करने वालों ने ये सवाल पूछा कि आखिर पृथ्वी के खत्म होने पर इंसान कैसे दिखेंगे, तो बड़ी ही भयानक तस्वीर सामने आई।

पीछे दिख रही थी तबाही
DALL-E AI की तस्वीर में पृथ्वी पर चारों ओर भयानक मंजर दिख रहा। उसमें एक इंसान फोन लेकर खड़ा है, जबकि उसके पीछे धुंआ ही धुंआ है, जो विस्फोट के कारण था। कई जगहों पर आग भी लगी दिखाई दे रही है। वहीं धुंआ इतना ज्यादा था कि आसमान नजर ही नहीं आ रहा। उसे देखकर ऐसा लग रहा मानों कहीं पर बड़ा युद्ध हुआ हो और सब कुछ उसके चलते तबाह हो गया। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में इंसान खड़ा है, जबकि उसके पीछे की बड़ी-बड़ी इमारतों में आग लगी है।

कैसे हुई तबाही?
वैसे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ये नहीं बताया कि ये तबाही कैसे हुई, लेकिन तस्वीरें देखकर साफ पता चला रहा कि ये हालत ग्लोबल वार्मिंग और युद्ध की वजह से हुई होगी। तस्वीरों में बहुत सी जगहों पर इंसानों के कंकाल नजर आ रहे। साथ ही इंसानों की त्वचा भी खतरनाक केमिकल्स की वजह से झुलसी हुई दिख रही। वैसे ये तस्वीरें AI की मदद से तैयार हुई हैं, जिस वजह से कुछ हद तक कार्टून की तरह लगती हैं।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
कंपनी ने जैसे ही इन तस्वीरों को जारी किया, वैसे ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसको लेकर लोग चिंता जता रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ग्लेशियर जिस रफ्तार से पिघल रहे और इंसान जिस रफ्तार से जंगलों को काट रहा है, उससे ये नजारा देखने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सभी देश पर्यावरण संरक्षण के लिए जो वादे करते हैं वो खोखले हैं, जिसकी कीमत आने वाले दिन में इंसान भुगतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications