Watch Video: जंगली कुत्तों से बचने के लिए चट्टान के बिल्कुल किनारे पहुंच गए मृग, क्या बच पाई जान?

नई दिल्ली, 05 मार्च। अगर आप भी वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपके पास जंगली जानवरों और उनके व्यवहार को लेकर थोड़ी बहुत जानकरी जरूर होगी। शिकार और शिकारी के बीच जिंदगी और मौत का खेल तो आपने पहले भी देखा होगा, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। जंगली कुत्तों से बचने के लिए मृग के परिवार ने जो दिमाग लगाया उससे हर कोई दंग है।

जंगल से सामने आया चौकाने वाला वीडियो

जंगल से सामने आया चौकाने वाला वीडियो

जंगल का एक नियम है कि अगर शिकारी जानवर शिकार नहीं करेगा तो भूखा मारा जाएगा। एक तरफ जहां शिकारी जानवर अपने शिकार को पकड़ने के लिए तरह-तरह की तरकीब लगाते नजर आते हैं, वहीं शाकाहारी जानवरों ने भी अपनी समझदारी से हमलावरों को चमका देना सीख लिया है। इसका एक नायाब नमूना 'लेटेस्ट साइटिंग्स' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

जंगली कुत्तों ने मृगों को घेरा

जंगली कुत्तों ने मृगों को घेरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 मृग मजे से एक बड़ी सी चट्टान के पास घास खा रहे होते हैं, तभी वहां शिकारी कुत्तों के एक झुंड पहुंच जाता है। जंगली कुत्तों को देख मृग तुरंत चट्टान पर चढ़ जाते हैं। इस घटना को जंगल सफारी पर गए एक ग्रुप द्वारा पिछले महीने 22 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था। जिस क्लिप के उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया, वैसी घटना आज तक किसी ने नहीं देखी थी।

दिन में दो बार शिकार करते हैं कुत्ते

दिन में दो बार शिकार करते हैं कुत्ते

गाइड स्टीफ मैकविलियम और माइकल बोट्स ने बताया, '21 वाइल्ड डॉग का एक झुंड पिछले 1 वीक से रिजर्व में रह रहा था। उस दिन की दोपहर को रेंजर्स ने कुत्तों को शिकार की तलाश में इधर-उधर घूमते देखा। जंगली कुत्ते काफी भूखे होते हैं और दिन में दो बार शिकार करना उनके लिए कोई मामूली बात नहीं। एक स्थान पर कुत्तों के झुंड को छोटे मृग घूमते नजर आए।'

कुत्तों से बचने के लिए मृगों ने चलाया दिमाग

कुत्तों से बचने के लिए मृगों ने चलाया दिमाग

माइकल बोट्स ने तुरंत अपना कैमरा ऑन कर लिया और दृश्य को फिल्माने लगे। इतने में मृगों ने देखा कि उन्हें दर्जन भर कुत्तों ने चट्टान की चारों ओर से घेर लिया है। रेजर्स की आखों के सामने जो हो रहा था, उसका किसी को भी विश्वास नहीं था। गाइ़ड ने बताया कि कुत्तों के देखते ही मृग चट्टान के बिल्कुल किनारे पर खड़े हो गए। कुछ युवा युवा जंगली कुत्ते थे मृग तक पहुंचने की विफल कोशिश कर रहे थे।

जंगली कुत्तों ने की काफी कोशिश

जंगली कुत्तों ने की काफी कोशिश

वहीं, झुंड के वयस्क कुत्ते मृग के साथ इस बिल्ली और चूहे के खेल में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ से घिरने के बाद मृग एक बड़ी चट्टान के बिल्कुल किनारे जाकर खड़े हो जाते हैं। अपने खुर की मदद से मृग चट्टान के छोर पर पकड़ बनाने में कामयाब रहते हैं, जबकि कुत्ते फिसलने की डर से किनारे तक नहीं जा पाते। हालांकि उनमे से एक कुत्ता मृग तक पहुंचे की काफी कोशिश करता है।

चट्टान से चिपके रहे मृग

चट्टान से चिपके रहे मृग

इस बीच कुत्ते का नजदीक आता देख एक मृग का बैलेंस बचने की कोशिश में बिगड़ता है। लेकिन वह खुद को चट्टान पर टिकाए रहने पर कामयाब रहता है। सांसें रोक देने वाले एक वीडियो को देख लोग यही मना रहे थे कि मृग चट्टान से नीचे न गिरे, क्योंकि जमीन पर अन्य कुत्ते उसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि कई कोशिशों के बाद भी जंगली कुत्ते किसी भी मृग का शिकार नहीं कर पाते और वहां से चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: सांप पकड़ने वालों को जंगल में मिले 'एलियन जैसे अंडे', अंदर पल रहा दुनिया का सबसे जहरीला जीव!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+