Watch Video: ऐसा कौन करता है भाई! महिला ने ऐसी जगह छुपाया पति का चार्जर, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा
वायरल हो रहे वीडियो में पति से गुस्साई एक पत्नी नजर आ रही है। जिसका कहना है कि पति से लड़ाई हो गई थी इसलिए अब वो चार्जर छिपा रही है। फनी पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Woman Hides Charger: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के पोस्ट और वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार लोग भी व्यूज और लाइक्स पाने के चक्कर में लोग अजीबोगरीब हरकतें कर बैठते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक महिला अपने पति का चार्जर छिपाती नजर आ रही है। वीडियो में महिला को ये कहते सुना जा सकता है कि पति ने सुबह झगड़ा किया। इसके बाद महिला ने पति का चार्जर ही ऐसी जगह छिपा डाला कि लाख खोजने के बाद भी नहीं मिल सकेगा। वीडियो काफी फनी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)
मजेदार है वीडियो का कैप्शन
पति से गुस्साई पत्नी का ये वीडियो @HasnaZarooriHai नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो जितना मजेदार है, उसका कैप्शन भी उतना ही फनी। कैप्शन में लिखा है कि बेचारा पति चार्जर ढूंढ रहा है कैसे मिलेगा? मेरे हिसाब से तो... CBI भी नहीं ढूंढ सकती। इसके साथ ही यूजर ने कुछ फनी इमोजी भी कैप्शन के साथ जोड़े हैं।
नारी शक्ति सदासदैव
वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और इसपर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने कहा कि नारी शक्ति सदासदैव। एक और यूजर ने कहा कि हे देवी मैं आपको दंडवत प्रणाम करता हूं। इस मायारूपी चेहरे को तो भगवान भी नहीं पढ़ पाए, तो मैं कैसे पढ़ पाऊंगा देवी। वहीं एक ने कहा कि साबीआई वैसे भी कुछ ढूंढ नहीं पा रही। चार्जर तो क्या ही ढूंढेगी।
'देवी जी को नतमस्तक'
एक अन्य यूजर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि भगवान शंकर ने अपनी जटा में मां गंगा को छुपा लिया था, ये औरतें चार्जर तो छुपा ही सकती हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि देवी जी को नतमस्तक। कई लोगों ने महिला को खतरनाक वाइफ बताया है। एक ने कहा कि पति दो मिनट में बाजार से नया चार्जर ले आएगा।
वायरल हो रहा चार्जर का वीडियो
बताते चलें कि महिला द्वारा बनाया गया ये वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग तरह तरह के वीडियोज बनाते हैं। वायरल होने के लिए आपने भी कई तरह के पोस्ट देखे होंगे। कई पोस्ट सोशल मुद्दों पर आधारित होते हैं तो कई पोस्ट बेहद फनी होते हैं। फिलहाल चार्जर का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...











Click it and Unblock the Notifications