ऑन रोड 'बीयर बार' जैसा माहौल, ट्रक पलटते ही 'बोतल के दीवानों' ने खुली सड़क को बनाया मयखाना! VIDEO
Andhra Pradesh के अनाकापल्ली में ट्रक पलटने के बाद जनता ने 200 कार्टन बीयर पर हाथ साफ किया। मुफ्त की बीयर सड़क पर देखकर वहां के आसपास की जनता टूट पड़ी और लोगों ने जमकर बोतलें जमा कीं। वीडियो वायरल हो रहा है।

Andhra Pradesh के अनाकापल्ली में बीयर लदा ट्रक पलटने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर स्थानीय जनता के बिहेवियर को दिखाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
Recommended Video
रिपोर्ट के अनुसार 200 कार्टन ले जा रहा ट्रक अनाकापल्ली में संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही पलट गया। ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ सड़क से गुजर रहे लोग बीयर लूटने लगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार अनाकापल्ली में मुफ्त की बीयर की बोतलें लूटने वाले लोगों की भीड़ के बीच किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बीयर के शौकीन लोगों के बीच लगी होड़ देखकर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो देखकर नदीम राम अली नाम के यूजर ने कहा, बीयर की बोलतें उठाकर जा रहे लोग खरीद भी सकते हैं, लेकिन इनके मन में पाप है। इसी यूजर ने ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर भी रोचक कमेंट किया था।
अशोक शेखावत नाम के यूजर ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच राहत दिलाने वाला ड्रिंक लोगों को सड़क पर मिल गया। उन्होंने कहा कि बीयर जमा कर रहे लोगों के बीच अच्छा कोऑर्डिनेशन भी दिख रहा है।
इससे पहले विगत फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कांवड़ियों को बीयर बांटने की वीडियो वायरल हुई थी। हालांकि, धार्मिक आयोजन के दौरान बीयर बांटने से खफा लोगों की कंप्लेन पर पुलिस ने शख्स को हिरासत में भी लिया था।












Click it and Unblock the Notifications