कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत का एक गांव ऐसा भी जहां कोरोना का कोई मामला नहीं
जब देश के हर कोने से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में एक गांव ऐसा है जहां कोरोना का अभी तक एक भी केस सामने नहीं आया है और ये गांव मध्य प्रदेश के अंतर्गत आता है
भोपाल, 29 अप्रैल। भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हर दिन कोरोना के लाखों मामले सामने आ रहे है और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3.79 लाख केस सामने आए, जबकि इस दौरान 3,645 लोगों की मौत हो गई। जब देश के हर कोने से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में एक गांव ऐसा है जहां कोरोना का अभी तक एक भी केस सामने नहीं आया है और ये गांव मध्य प्रदेश के अंतर्गत आता है। आखिर कैसे हुआ ये कमाल आइए जानते हैं।

चिखलार गांव में कोरोना का कोई मामला नहीं
मध्य प्रदेश के बैतूल के नजदीक एक गांव है चिखलार, जहां कोरोना का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। जबकि मध्य प्रदेश में कोरोना के हर दिन हजारों मामले सामने आ रहे हैं।

गांव की महिलाओं ने किया ये कमाल
कोरोना को गांव से दूर रखने के लिए गांव की महिलाओं ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली और उन्होंने गांव में पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया। गांव को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान गांव की महिलाएं हाथ में डंडा लेकर प्रहरी की भूमिका में दिखीं। गांव की सारी सीमाएं बांस के डंडों से सील कर दी गईं हैं और पोस्टर लगा दिए गए कि गांव के अंदर बाहरी का प्रवेश वर्जित है। इसके अलावा वे महिलाएं उन लोगों पर भी नजर रख रख रही है जो गांव के नजदीक हाईवे से गुजर रहे हैं।

गांव के दो नौजवानों को है बाहर जाने की इजाजत
गांव के पुरुष ने भी महिलाओं का बराबर सहयोग कर रहे हैं। कोई भी पुरुष गांव से इस वक्त बाहर नहीं जा रहा है। केवल 2 नौजवानों को सभी जरूरी काम करने के लिए गांव से बाहर जाने की इजाजत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications