पति संग संभोग के दौरान महिला को होता था असहनीय दर्द, पता चला पेट में पल रही थी एक खतरनाक बीमारी

वाशिंगटन, 22 दिसंबर। अक्सर हम अपनी बॉडी द्वारा दिए जाने वाले कई संकेतों को नजरअंदाज कर देते है। इससे होता ये है कि शरीर के अंदर कई ऐसी बीमारियां पलती रहती हैं, जिनका पता स्थिति गंभीर हो जाने के बाद ही पता चलता है। ज्यादातर महिलाएं ऐसी कई गंभीर समस्या से पीड़ित पाई गई हैं जिनका पता उन्हें काफी देर में पता चला। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। महिला ने बताया कि उसे पति के साथ संभोग के दौरान असहनीय दर्द होता थे, लेकिन बाद में यह कुछ और ही निकला।

संभोग के दौरान होता था असहनीय दर्द

संभोग के दौरान होता था असहनीय दर्द

जी हां, शादीशुदा लाइफ में पति-पत्नी को रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रोमांस बहुत जरूरी है। इसके न होने की वजह से कई बार रिश्ते टूटने की कगार पर भी पहुंच जाते हैं। हमारी आज की स्टोरी थोड़ी अलग है, यहां पति-पत्नी में रोमांस तो है लेकिन एक गंभीर समस्या की वजह से वो शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहे थे। 32 साल की केटी सिम्स ने बताया कि पहली बार 2019 में उन्होंने 37 वर्षीय पति बेन सिम्स संग संभोग के दौरान पेट में तेज चुभन महसूस की।

डॉक्टर ने दिया झटका

डॉक्टर ने दिया झटका

केटी को लगा ये रोमांस के दौरान होने वाला सामान्य दर्द होगा, हालांकि जब यह दर्द बढ़ता गया तो उन्होंने डॉक्टर की मदद लेने का विचार बनाया। डॉक्टर के पास जाने से पहले केटी के पेट में सूजन भी आने लगी थी और वह छह महीने की गर्भवती दिखने लगी थीं। हालांकि वह डॉक्टर के पास अपनी पेट की समस्या लेकर गई थीं लेकिन स्कैन करने पर उनके अंडाशय के 10 सेमी सौम्य ट्यूमर का पता चला।

सूजन की वजह से लगती थी गर्भवती

सूजन की वजह से लगती थी गर्भवती

केटी ने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा, 'मैं वास्तव में छह महीने की गर्भवती दिख रही थी। मेरी खुराक भी कम हो गई थी, आधी रोटी या एक सेब ही खा पाती थी। इतने में ही मेरा पेट फूल जाता था। अक्सर महिलाएं कई तरह की लक्षणों को अनदेखा कर देती हैं और शर्म के चलते वह बात नहीं करतीं। मार्च, 2020 में उन्हें अपने अंडाशय में 10 सेंटीमीटर के ट्यूमर का पता चला।

अमेरिका में 30 लाख महिलाएं इससे प्रभावित

अमेरिका में 30 लाख महिलाएं इससे प्रभावित

आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में करीब 3 मिलियन (30 लाख) से अधिक अमेरिकी वयस्क महिलाएं ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित हैं। ये कैंसर और एंडोमेट्रियोसिस सहित कई अन्य गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसका एक लक्षण महिलाओं में अनियंत्रित रूप से अंडाशय का बढ़ना होता है, जिसकी वजह से पेट में सूजन आ सकती है। केटी ने कहा, 'अक्सर दोस्तों को अपनी समस्या बातने पर वो मजाक उड़ाती हैं'।

गर्भनिरोधक को लेकर भ्रम में थीं केटी

गर्भनिरोधक को लेकर भ्रम में थीं केटी

केटी ने बताया कि जब समस्याएं बढ़ने लगीं तो पहले उन्हें लगा कि शायद गर्भनिरोधक उपकरण के साइडइफेक्ट की वजह से उन्हें ये परेशानी हो रही है। केटी ने कहा, 'एक महिला होने के नाते आप बस यही सोचते हैं कि यह कुछ ऐसा है जिसे आपको सहन करना है और यह सामान्य है। उस समय मैं गर्भनिरोधक उपकरण का इस्तेमाल करती थी, तो मुझे लगा यही इसका कारण होगा। इसकी वजह से मासिक धर्म चक्र में बाधा आ सकती है, जिसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।'

यह भी पढ़ें: 11 वीं की छात्रा ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा- मां के गर्भ या कब्र में सुरक्षित हैं लड़कियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+