40 साल तक 'PINK' के साथ रिलेशनशिप में थी महिला, आखिरकार गुलाबी रंग से रचाई शादी
सीरा नाम की एक महिला ने किसी पुरुष नहीं बल्कि पिंक कलर के साथ शादी की है। शादी में आए मेहमानों ने भी पिंक कलर के ही आउटफिट पहने हुए थे।

जब भी शादी की बात होती है, तो आपके दिमाग में दूल्हा या फिर दुल्हन की तस्वीर आती होगी। जाहिर सी बात है आएगी भी। लेकिन बीते दिनों एक लड़की सोशल मीडिया में खुद से शादी करने को लेकर खूब सुर्खियों में रही थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस महिला के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसने किसी लड़के या फिर खुद से शादी नहीं की, बल्कि गुलाबी रंग से ब्याह रचाया है। जी हां! महिला पिंक कलर से शादी करने के बाद सुर्खियों में बनी हुई है।

PINK कलर से हुआ प्यार
ये मामला अमेरिका के लास वेगास का है, जहां सीरा नाम की एक महिला को प्यार भी हुआ, तो गुलाबी रंग से। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीरा पिछले 40 सालों से इस रंग के साथ रिलेशनशिप में थीं। प्यार इतना बढ़ गया कि दो साल पहले उन्होंने पिंक कलर के साथ शादी करने का फैसला लिया।

शादी में सब कुछ था पिंक
शादी में ड्रेस से लेकर शादी के केक तक.. सब चीजों का कलर सिर्फ पिंक ही था। यहां तक कि मेहमानों के आउटफिट भी गुलाबी रंग के थे। सीरा को पिंक कलर के सभी शेड्स पहनने काफी पसंद हैं। सीरा के घर में रखे हर एक सामान का कलर भी पिंक है। यहां तक कि एक बार एक बच्चे ने गुलाबी रंग पहनने के चलते उनका जमकर मजाक भी उड़ाया था।

मेहमानों ने भी पहने पिंक कलर के कपड़े
लेकिन फिर सीरा ने फैसला किया कि वो शादी करेंगी तो सिर्फ गुलाबी रंग से। आखिरकार वो दिन आ ही गया और शादी में उन्होंने अपनी ड्रेस का कलर भी गुलाबी ही रखा। यहां तक कि सीरा की ज्वेलरी और लिपस्टिक का रंग भी गुलाबी था। इतने बड़े दिन में शामिल होने के लिए सीरा के फ्रेंड्स और मेहमानों ने भी गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थे।

सीरा ने रचा इतिहास
बताते चलें कि पिंक कलर से शादी करने के बाद सीरा नाम की इस अमेरिकी महिला ने इतिहास रच दिया है। जहां लोग लड़के या लड़की या फिर एक ही लिंग से शादी करते हैं, वहीं सीरा ने बिल्कुल ही अलग.. यानी कलर से शादी कर सबको चौंका कर रख दिया। हालांकि, उनके करीबियों को सीरा का फैसला काफी पसंद आया और उन्होंने शादी के दिन उनकी पसंद यानी पिंक कलर के ही कपड़े पहने।

धूमधाम से रचाई शादी
अमेरिकी महिला सीरा की इस अजब-गजब शादी के बारे में जानकर फैंस काफी हैरान हैं। बता दें कि सीरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोवर्स हैं। सीरा का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने पर सिर्फ पिंक कलर की चीजें ही नजर आती हैं। सीरा ने अब पिंक कलर के साथ धूमधाम से शादी रचाई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications