शर्म आनी चाहिए... 'तारा' को पसंद नहीं आया इंडिया! ताजमहल से लेकर दिल्ली के प्रदूषण का कराया दीदार, भड़के लोग

US Vlogger shows Delhi pollution: विदेशी लोग अकसर भारत की अलग-अलग जगहों पर घूमते हैं। कई ट्रैवल व्लॉगर्स को देश की विरासत और संस्कृति को करीब से देखने का शौक होता है। ऐसा ही शौक लिए अमेरिकन ट्रैवल व्लॉगर तारा भारत पहुंची। मगर भारत के अपने एक्सपीरियंस को जब उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया तो कई लोगों को ये पसंद नहीं आया और लोग ट्रैवल व्लॉगर पर भड़क उठे।

तारा कटीम नाम की व्लॉगर दिल्ली, आगरा और मुंबई समेत भारत के कई हिस्सों में घूमीं। उन्होंने अपनी पूरी जर्नी एक और महिला के साथ पूरी की। मगर इस दौरान उन्होंने लोगों को दिल्ली के प्रदूषण के बारे में आगाह किया। उन्होंने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए वीडियो शेयर किया। इसके बाद वे ताज महल घूमीं।

American Vlogger talks about delhi pollution

ताज महल घूमने वालों को तारा ने ऐसी सलाह दी, जिसने लोगों को गुस्से से लाल-पीला कर दिया। उन्होने बताया कि जब भी यहां आएं तो सफेद रंग के जूते जरूर पहनें। क्योंकि टुक टुक (रिक्शा) यहां कभी भी आ सकता है और आपके पैरों पर चढ़ सकता है।

इसके बाद वे यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने मुंबई के स्लम का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि ये उनका फेवरेट टूर रहा क्योंकि यहां लोग काफी इज्जत वाले थे। इसके बाद उन्होंने बताया कि साउथ इंडिया वाकई काफी मैजिकल है। अब व्लॉगर के क्लिप पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि स्लम टूर करने की जरूरत क्या थी। एक ने कहा कि मैं भारत में ही रहता हूं और आपने एकदम सही कहा। यूजर ने कहा कि यहां वाकई बेहद खराब तकनीके हैं। एक ही सड़क को 250 बार खोदा जाता है पाइपलाइन बिछाने के लिए। एक यूजर ने कहा कि इस लड़की को हो क्या गया है?


एक यूजर ने रिएक्ट किया कि तुम्हारे पास क्या सिर्फ मुंबई घूमने का ही पैसा था। शर्म आनी चाहिए तुम्हें। तुमने ये बात क्यों नहीं बताई कि कैसे ब्रिटिशर्स ने भारत को लूटा था। और फिर हम इस स्थिति में आ गए। तुम क्यों गरीबों को फिल्मा रही हो। वो अपनी जिंदगी में खुश हैं और उन्हें तुम जैसे निर्दयी लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।

News.com.au की खबर के मुताबिक तारा पिछले साल भारत आई थीं और वे यहां की अलग-अलग जगहों पर घूमींं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+