इस रेस्तरां में नहीं जा सकते 10 साल से कम उम्र के बच्चे, जानिये क्या है वजह...
अमेरिका में एक रेस्तरां ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों को बैन किया है। रेस्तरां का मानना है कि ये फैसला कई बातों को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। लोग रेस्तरां के इस फैसले से बेहद नाखुश नजर आ रहे हैं।

अकसर होटल या फिर रेस्तरां में लोग छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जाते हैं तो अगर बच्चे परेशान करते हैं या फिर रोते हैं तो वहां का स्टाफ पेरेंट्स से बच्चे को चुप करवाने के लिए कहने लगता है। देखा जाता है कि छोटे बच्चे कई बार किसी भी चीज को लेकर पेरेंट्स को काफी परेशान कर देते हैं या फिर रोने लगते हैं। इससे आस-पास के लोगों को भी जाने-अनजाने में परेशानी तो होती ही है। लेकिन एक रेस्तरां ने इन सब परेशानियों से बचने के लिए छोटे बच्चों को ही बैन कर डाला। जी हां! सोशल मीडिया पर रेस्तरां ने लोगों से छोटे बच्चों को वहां ना लाने की अपील करते हुए पोस्ट किया है।

10 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगा बैन
बच्चों को बैन करने वाला ये रेस्तरां अमेरिका में है। यहां बच्चों की हरकतों या फिर रेस्तरां पर उनके बिहेवियर को लेकर काफी कड़ा फैसला लिया गया है। न्यू जर्सी स्थित नेटी हाउस ऑफ सेपेगेटी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे 8 मार्च से 10 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने रेस्तरां में भोजन करने की अनुमति नहीं देने वाले। इस मामले को लेकर रेस्तरां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

रेस्तरां ने शेयर किया ये पोस्ट
पोस्ट में उन्होंने कहा कि हम बच्चों से प्यार करते हैं। असल में करते हैं। लेकिन हाल ही में बच्चों को यहां संभालना काफी मुश्किल भरा रहा है। इतना शोर होना, कुर्सियों और जगह की कमी, सफाई और काफी गंदगी, रेस्तरां के आसपास दौड़ते बच्चे की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए हमने ये फैसला लिया है कि इस स्थिति को संभालने का वक्त अब आ चुका है। ऐसी कुछ घटनाओं के बाद कुछ पाबंदियों को लागू करने का फैसला भी आ गया है।

रेस्तरां का पोस्ट देख हैरान हुए लोग
8 मार्च से हम इस नए रूल के साथ वापस लौटेंगे और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को इस रेस्तरां में आने या फिर खाने की अनुमति नहीं होगी। पोस्ट में आगे कहा गया है कि हम जानते हैं कि ये आप सब में से कई लोगों को काफी बुरा लग सकता है खासकर उन लोगों को, जिनके बच्चे कतई परेशान नहीं करते। लेकिन हमारा मानना है कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए यही सही फैसला है। समझने के लिए धन्यवाद।

इस फैसले से नाखुश हुए लोग
अमेरिकन रेस्तरां अपने इस फैसले के लिए चर्चा में आ गया है। जहां देखो वहां इस रेस्तरां के फैसले की ही चर्चा हो रही है। कई लोग रेस्तरां के फैसले से काफी नाखुश दिखाई पड़ रहे हैं, तो कई लोग इस फैसले को स्टाफ की परेशानी और होटल के वातावरण को देखते हुए सही करार दे रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications