अमेरिकी प्रोफेसर का दावा-धरती पर इंसानों के भेष में मौजूद हैं एलियंस, हमले की कर रहे हैं तैयारी!

नई दिल्ली, 31 मार्च: धरती पर मौजूद मानव दूसरे ग्रहों के जीवन के बारे में जानने के लेकर लगातार उत्सुक रहता है। समय समय पर दूसरे ग्रहों के जीवों के लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। हालांकि अभी तक एलियन की मौजूदगी का कोई ऐसा पुख्ता सबूत नहीं मिला है। जिससे माना जाए कि दूसरे ग्रहों के जीव धरती पर आते हैं। इसी बीच एक प्रोफेसर ने सनसनीखेज दावा किया है कि, एलियंस इंसानों का अपहरण कर रहे हैं और खुद धरती पर रह रहे हैं। अपनी थ्योरी को साबित करने के लिए कई तर्क दिए हैं।

'इंसानों के भेष में मौजूद हैं धरती पर एलियंस'

'इंसानों के भेष में मौजूद हैं धरती पर एलियंस'

अमेरिका के पेंसिलवेनिया की टेंपल यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर और यूफोलॉजी के एक्सपर्ट डॉक्टर डेविड जैकब्स ने अजीबो-गरीब दावा करते हुए कहा है कि, उन्होंने कई कथित बचे लोगों का इंटरव्यू लिया है। उन्होंने एकत्र किए गए साक्ष्य से एलियंस अपहरणों पर कई किताबें लिखी हैं। डॉ जैकब्स ने अपने निष्कर्षों को डॉक्यूमेंट्री एक्स्ट्राऑर्डिनरी: द रेवेलेशन्स ड्यूरिंग यूएफओ वीक ऑन ब्लेज़ में लिखा है और उसका निष्कर्ष भयावह है।

एलियन कर रहे हैं मनुष्यों का अपहरण

एलियन कर रहे हैं मनुष्यों का अपहरण

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक डेविड जैकब्स ने दावा किया है कि एलियंस धरती पर हमले की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले वे इंसानों का अपहरण करके उनका माइंड कंट्रोल कर रहे हैं। उनके मुताबिक इंसान ने बहुत सारी जगहों पर फतह किया और एलियंस भी शायद यही करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी बात ऐसे कई लोगों से हुई, जिनका एलियंस ने अपहरण किया था और उन्हें कहा कि वे उनसे भविष्य में काम लेंगे।ऐसे तमाम लोगों ने बताया कि उन्हें क्राउड कंट्रोल का इंस्ट्रक्शन दिया जा सकता है।

अपहरण किए गए मनुष्यों को होगा ये काम

अपहरण किए गए मनुष्यों को होगा ये काम

प्रोफेसर ने दावा किया कि कैसे उन्होंने कई कथित अपहरणकर्ताओं से बात की थी, जो कहते हैं कि एलियंस ने उन्हें बताया था कि भविष्य में उनके पास "काम करने के लिए" होगा। उन्होंने कहा कि, जब वे बड़े हो जाएंगे तो उन्हें एक गली के कोने पर खड़े होने की आवश्यकता होगी। जब सड़क पर बड़ी संख्या में लोग भाग रहे होंगे और तब उनका काम ये कहना होगा कि, बस चलते रहो, सब ठीक हो जाएगा।

कई एलियन इंसानों के जैसे दिखते हैं: प्रोफेसर

कई एलियन इंसानों के जैसे दिखते हैं: प्रोफेसर

डेविड जैकब्स के सनसनीखेज दावों में बताया कि, अपहरणकर्ताओं की गवाही समय के साथ बदलनी शुरू हो गई, और कुछ ने दावा किया है कि उन्होंने यूएफओ पर मानव जैसे एलियंस को देखा है। वे धरती पर मौदूज मनुष्यों जैसे दिखते हैं। प्रोफेसर ने कहा कि, मुझे एक शख्स ने बताया कि वे इंसानों की तरह ही दिखते हैं और वे सीखते हैं कि उन्हें इंसानों के बीच किस तरह रहना है। वे सुपरह्यूमन हैं और वे हमें कंट्रोल करना चाहते हैं। वे इंसानों के दिमाग को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

एलियन पहले भी कर चुके हैं ऐसे काम

एलियन पहले भी कर चुके हैं ऐसे काम

उन्होंने कहा कि, वे सत्ता संभालने जा रहे हैं या नहीं, लेकिन वे मानव मन को नियंत्रित कर सकते हैं ... मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या होने वाला है, मुझे सबसे ज्यादा डर लगता है। मुझे लगता है कि यूएफओ में सवार इन प्राणियों ने पहले भी ऐसा किया है। डेविड जैकब्स ने ये सारी बातें आप हर रात 9 बजे से ब्लेज़, फ्रीव्यू 64 पर यूएफओ वीक देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+