अजब-गजब! 400 किलो वजन, प्राइवेट पार्ट पोछने में भी लेनी पड़ती थी मदद, फिर एक दिन में ऐसे कम हुआ 273 किलो वजन
38 साल के शख्स ने एक दिन में अपना 600 पाउंड यानी तकरीबन 273 किलो वजन घटा लिया। वो कहते हैं कि मुझे अभी भी इस नए शरीर में अजीब महसूस होता है, मैं खुद को उस तरह नहीं देखता जैसा दूसरे कहते हैं।
'मोटापा' आज एक सबसे आम और बढ़ी समस्या है। जब इंसान के शरीर का वजन सामान्य से अधिक हो जाए, तो तमाम बीमारियों को दावत देने लगता है। जिसकी वजह से कभी-कभी शख्स खुद का भी दुश्मन हो जाता है। अपने इस विकार को ठीक करने के लिए तमाम उपाय अपनाने लगता है। चाहे, वो एक्सरसाइज हो या चिकित्सा।
मोटापे का शिकार व्यक्ति वजन कम करने के लिए हर दर पर मत्था टेकने को तैयार रहता है। बस उसका वजन कम होना चाहिए। अमेरिका स्थित जॉर्जिया निवासी 38 साल का शख्स भी अपने 845 पाउंड यानी तकरीबन 400 किलो वजन से परेशान था। लेकिन, उसने एक ऐसा तरीका अपनाया कि एक झटके में 600 पाउंड यानी तकरीबन 273 किलो वजन कम कर लिया। आइए जानते हैं ये करिश्मा हुआ कैसे?

अमेरिका स्थित जॉर्जिया निवासी 38 साल के केसी किंग ने एक रियलिटी शो में बताया कि वह हमेशा एक 'बड़ा बच्चा' थे। हाई स्कूल खत्म होने तक उनका वजन 300 पाउंड था। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, उन्होंने रेस्तरां में काम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने और भी अधिक खाना शुरू कर दिया। कई साल बाद, उन्होंने काम छोड़ दिया और अपने पिता के साथ चले गए, जहां उनका वजन आश्चर्यजनक रूप से 845 पाउंड तक बढ़ गया।
प्राइवेट पार्ट पोछने में भी लेनी पड़ती थी मदद
भारी वजन बढ़ने के कारण उनके लिए रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया। जिसमें नहाना भी शामिल रहा। केसी किंग ने यह भी बताया कि उन्हें अपना शरीर और निचला हिस्सा पोंछने में अपने पिता की मदद लेनी पड़ती थी। क्योंकि वह उस क्षेत्र तक पहुंचने में असमर्थ थे।
केसी किंग की पहली मुलाकात सर्जन डॉ. चार्ल्स प्रॉक्टर जूनियर से हुई। लेकिन, उन्हें पता चला कि बेरिएट्रिक सर्जरी से पहले उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। किंग की मां ने उसे वजन घटाने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद की, उसे हेल्दी डाइट दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मैं क्या खा रहा हूं, मैं कितना खा रहा हूं और मां मेरी डाइट पर सख्त से नजर रखती है।
बास्केटबॉल से रॉकेट बॉल बना पेट
आखिरकार वो सुनहरे दिन भी आ गया। 2019 में जब वर्टिकल स्लीव गेस्ट्रोक्टॉमी के जरिए किंग का पेट बास्केटबॉल से रैकेटबॉल के आकार बदल गया। सर्जरी के बाद उनका वजन 845 पाउंड से घटकर 600 पाउंड यानी तकरीबन 273 किलो रह गया। उन्होंने पिछले 4 सालों से अपना वजन कम करना जारी रखा है। किंग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी तस्वीरें शेयर की। जहां उनके 38,000 से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं, जो उनके शानदार शारीरिक परिवर्तन से भौचक्के हो गए।
होम डिपो में काम करते हैं किंग
किंग का वजन कम होते ही उनकी बेरोजगारी से भी उन्हें छुटकारा मिला। वह पिछले तीन सालों से होम डिपो में काम कर रहे हैं। इस नौकरी से उन्हें एक्टिव रहने में मदद भी मिली।
25 पाउंड और कम करना चाहते हैं किंग
दो साल पहले यानी नवंबर 2021 में अपने 37वें जन्मदिन पर किंग ने पोस्ट किया कि उनका वजन 255 पाउंड कम हो गया है। अब, किंग 25 पाउंड और वजन कम करना चाहते हैं। वह अपने पेट, छाती और बांहों से लटकी अतिरिक्त त्वचा को हटाने के लिए सर्जरी भी कराना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के लिए पैसे जुटाने के लिए एक दोस्त ने 'गोफंडमी' कैंपेन शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications