8 लाख की टिकट 24 हजार रुपये में हो गई बुक, एयरलाइन की एक गलती ने लगवा दिया लाखों का चूना
All Nippon Airways ticket: वियतनाम की ऑल निप्पन एयरवेज के लाखों के टिकट 24 हजार में बिके। एक तकनीकी गलती की वजह से ऐसा हुआ। जिसके बाद कंपनी को तगड़ा नुकसान पहुंचा।

All Nippon Airways: कोई सामान खरीदते हुए बंपर छूट मिल जाए और अच्छी खासी मोटी रकम बच जाए, तो कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है मजे ही आ जाएंगे। ऐसा ही कुछ वियतनाम में भी हुआ, जब लोगों को 8 लाख का टिकट मात्र 24 हजार रुपये में मिल गया।
वियतनाम का है मामला
मामला है ऑल निप्पन एयरवेज का। जहां कंपनी ने ना तो कोई ऑफर दिया था और ना ही किसी तरह का कोई डिस्काउंट। लेकिन एक टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से कंपनी को तगड़ा चूना लग गया।
'करेंसी कन्वर्जन ब्लंडर'
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे ऑल निप्पन एयरवेज के टिकट्स सस्ते में बिकने को कंपनी का करेंसी कन्वर्जन ब्लंडर बताया जा रहा है। बताते चलें कि जकार्ता से सिंगापुर और टोक्यो होते हुए न्यूयॉर्क की यात्रा कर रहे यात्री ने राउंडट्रिप टिकट सिर्फ 300 डॉलर यानी करीब 24,000 रुपये में बुक कर ली। ये टिकट फर्स्ट क्लास की है। इस टिकट का दाम 10,000 डॉलर यानी 8.22 लाख रुपये है।
कंपनी को हुआ तगड़ा नुकसान!
20 गुना ज्यादा टिकट इतने सस्ते में बुक होने के चलते आप आराम से अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी को कितना नुकसान हुआ होगा। हालांकि, ऑल निप्पॉन एयरवेज ने ये खुलासा नहीं किया है कि कितने ग्राहकों ने इतने सस्ते टिकट खरीदे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि भारी डिस्काउंट पर मिली इन टिकटों का पूरा सम्मान किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने कहा कि अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। इस महीने के आखिर तक फैसला हो सकता है। कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया कि फैसला आने से पहले जिन यात्रियों ने ये टिकट्स खरीदी हैं, वे उड़ान भर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications