एलियंस से एक नहीं कई बार मिली, अब भेजते हैं पर्सनल तस्वीरें- महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस

वाशिंगटन, 6 मार्च। एलियंस को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। वैज्ञानिक भी इस सवाल को जवाब वर्षों से खोजने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या धरती के अलावा भी दूसरे ग्रहों पर जीवन है। आखिर बार-बार नजर आने वाले यूएफओ का रहस्य क्या है? कई बार ऐसा हुआ है जब इन यूएफओ को देखा गया है। बहुत सारे वीडियो हैं तो कई लोगों ने डायरेक्ट एलिएन से मिलने का दावा किया है।

जब पहली बार देखा एलियन यूएफओ

जब पहली बार देखा एलियन यूएफओ

एक अमेरिका महिला ने दावा कर चौंका दिया है कि वह एलियन से मिल चुकी है। महिला ने बताया है कि उसका एक नहीं बल्कि कई बार एलियन से सामना हुआ है। ये एलियन हॉलीवुड की फिल्म अवतार में दिखाए गए जीव की तरह से थे।

अमेरिका के मिसौरी प्रांत की रहने वाली लिली नोवा ने बताया कि एलियन से उसका पहली बार सामना 2020 में हुआ था जब वह कोरोना लॉकडाउन में थी। लिली ने बताया कि वह रात में ताजा हवा लेने के लिए घर से बाहर निकली थी इसी दौरान उसे पड़ोस में तेज रोशनी नजर आई। पहले तो लिली ने सोचा कि यह कोई एयरक्राफ्ट है लेकिन जब उसने गौर से देखा तो यह एक यूएफओ था।

कई बार हुआ एलियन से सामना

कई बार हुआ एलियन से सामना

कुछ महीने बाद लिली का दूसरी बार एलियन से सामना हुआ और फिर कई बार हुआ। लिली बताती है कि अब लगभग रोज उसकी एलियन से मुलाकात होती है। महिला ने दावा किया है उसने दूसरे ग्रह पर रहने वाले एलियन की तरह के जीवों से मिल चुकी है।

देखी थी नीले रंग की खूबसूरत लड़की

देखी थी नीले रंग की खूबसूरत लड़की

उसने बताया कि पहली बार जब उसने देखा तो यह हल्के नीले रंग की त्वचा वाली एक लड़की थी। लड़की के सिर पर कोई बाल नहीं थे लेकिन वह खूबसूरत थी। महिला ने यह भी बताया कि लड़की के साथ उसके यूएफओ से आए दूसरे साथी भी थे।

एलियन भेजते हैं अपनी तस्वीरें

एलियन भेजते हैं अपनी तस्वीरें

लिली ने बताया कि उसने जब दूसरी बार एलियन को देखा था तो इसमें कई थे। इनके सिर पर सुनहरे बाल, चमकती त्वचा और नीली आंखे थीं। लिली ने यह भी बताया कि अब एलियन उसे टेलीपैथी के जरिए अपनी तस्वीरें भेजते हैं। उसने कहा कि एलियन ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि जो उनसे पहली बार मिलने पर उसके अंदर डर आया था वह दूर हो जाए। लिली ने बताया कि जब वह सुकून और स्थिर होगी तब एलियन और यूएफओ को मिलने के लिए बुलाएगी।

अब है एलियन से प्यार

अब है एलियन से प्यार

लिली ने कहा उन्हें सदमे से उबरने में वक्त लगा लेकिन जब वह इससे बाहर आईं तो खुशी और शांति की अनुभूति हुई। इसके साथ ही उन्हें इन एलियन से प्यार भी हो गया है। वो आगे कहती हैं कि उनका मिलना एक पॉजिटिव और खूबसूरत अहसास रहा है। कई बार तो मैं इमोशनल होकर अपनी आंखें बंद कर लेती हूं। उन्होंने कहा कि इस चीज ने उन्हें ब्रह्मांड को समझने में बहुत मदद की है और वह इससे गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+