मालिक के साथ पीते-पीते शराब की लत से परेशान हो गया था कुत्ता, अब चल रहा है इलाज
Dog addicted to drinks: यूके में एक कुत्ता अपने मालिक के साथ शराबी बन गया। शराब पीने की लत ऐसी लगी कि उसे इलाज के लिए भेजना पड़ा। अब कुत्ते की हालत बेहतर बताई जा रही है।

Alcoholic dog: शराब की लत से परेशान लोगों को तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी शराबी कुत्ते को देखा है? यूके में एक शराबी कुत्ते की लत को छुड़वाने के लिए उसका इलाज करवाया जा रहा है।
कुत्ते को लगी शराब की लत
एक कुत्ते को शराब की ऐसी लत लगी कि उसका मालिक भी परेशान हो गया। मालिक के साथ ही कुत्ते को भी शराब की लत लग गई थी। लेकिन अब वो ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।
अचानक पड़ने लगे दौरे
न्यूजवीक ने बताया कि कोको नाम के 2 साल के लेब्राडॉर को एक अन्य कुत्ते के साथ एनिमल रेस्क्यू ट्रस्ट को सौंप दिया गया था। एनिमल वेलफेयर चैरिटी के फेसबुक पेज के अनुसार, लाख कोशिशें करने के बाद भी दूसरे कुत्ते को बचाया नहीं जा सका। दोनों कुत्तों को ट्रस्ट को उस वक्त सौंपा गया, जब उन्हें दौरे पड़ने लगे। हालांकि, कोको अब पूरी तरह से ठीक होने वाला है।
24 घंटे पड़ने लगी देखभाल की जरूरत
पोस्ट में बताया गया कि कोको गंभीर रूप से बीमार हो रहा था और उसे 24 घंटे देखभाल की जरूरत पड़ती थी। उसे शराब छोड़ने की सख्त जरूरत थी। कोको को दौरे पड़ने लगे। ऐसे में उसे पूरे चार हफ्तों तक बेहोश रखा गया, ताकि उसे बार-बार दौरे ना पड़ें और उसे जल्दी से ठीक किया जा सके।
कोको की हालत में हो रहा सुधार
हालांकि, अब कोको पहले से काफी हद तक ठीक हो चुका है। कोको अब एक नॉर्मल कुत्ते की तरह बिहेव कर रहा है। सेंक्चुरी के मैनेजर ने बताया कि कोको अब अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है। उन्होंने कहा, कोको असल में अच्छे रास्ते पर है। वो अपना ज्यादातर समय हमारे रिसेप्शन में लड़कियों के साथ खेलने में बिताता है। वो अपनी बॉल के साथ खेलता रहता है। जितने दिन और जितनी लंबी रातें हमने उसके साथ बिताई हैं, उसे सोचकर हमें असल में सुकून मिलता है।
कोको के लिए नए घर की तलाश
अब ये ट्रस्ट प्यायमाउथ इलाके में कोको के लिए एक नया घर ढूंढ रहा है ताकि पशु चिकित्सक उसका इलाज कर सकें और वो पूरी तरह से स्वस्थ हो सके। फिलहाल कोको चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications