पैदा हुआ दो सिर वाला बच्चा, 32 घंटे के बाद ही हो गई मौत
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में दो सिर वाला एक बच्चा पैदा हुआ। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन जन्म के 32 घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का जन्म अजमेर के राजकीय महिला अस्पताल में हुई। ऑपरेशन से जन्म इस बच्चे को देखने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। जन्म के समय बच्चा नीला था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लेकिन ऑक्सीजन बॉक्स में रखने के बाद बच्चा धीरे-धीरे सामान्य हो गया। एक्सीडेंट के बाद महिला के शरीर से निकली आत्मा CCTV में हुई कैद:Video

बच्चे में सिर के अलावा बाकी शरीर सामान्य है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे के दोनों सिर विकसित हैं। लेकिन उसे सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। दो सिर वाले बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
क्या हुआ जब बुर्जखलीफा से फेंका गया iPhone 7, देखें वीडियो
डॉक्टरों ने बच्चे के विशेष निरगानी में रखा था। डॉक्टरों के मुताबिक महिला ने गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का मेडिकल परीक्षण या सलाह नहीं ली थी। सिर्फ तकलीफ बढ़ने पर वो प्रसव के लिए अस्पताल आई थी। बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कुछ दिन अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखने की सलाह दी थी, लेकिन बच्चे के माता-पिता ने डॉक्टरों की सलाह मानने के बजाए उसे अपने साथ लेकर घर चले गए। घर पहुंचने के बाद बच्चे की सांस की तकलीफ बढ़ गई और उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications